Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...

Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

1

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का जलवा ही अलग है. उन्होंने अपने करियर में ऊंचा मुकाम हासिल किया है और दुनियाभर में उनके फैंस हैं जो हर साल उनकी नई फिल्म के इंतजार में रहते हैं. अब 2026 में रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर 2 के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुके हैं. उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. इसका पहला पार्ट भी सुपरहिट रहा था. इस बार भी इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर फैंस क्रेजी नजर आ रहे हैं. खास बात तो ये है कि जितनी कमाई फिल्म भारत से कर रही है उतना ही कलेक्शन ये विदेशों से भी करती नजर आ रही है.

दो दिन में ही फिल्म ने 200 करोड़ पार कर लिए हैं और अपने अनुमानित बजट के करीब पहुंच गई है. वो भी ये कमाल फिल्म ने तब किया है जब पहले से ही 2 फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा कर रही थीं और 5 अन्य फिल्में भी जेलर 2 के साथ ही रिलीज की गई हैं. ऐसे में ये फिल्म बाकी सभी फिल्मों पर भारी पड़ती नजर आ रही है और इसने आते ही बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से डॉमिनेट कर दिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने दो दिनों में कुल कितनी कमाई कर के दिखा दी है.

💰 रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने दो दिनों में की ताबड़तोड़ कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत की जेलर 2 ने रिलीज के पहले दिन भारत में बंपर कमाई कर के दिखाई और इसका नेट कलेक्शन 59.70 करोड़ रुपये का रहा था. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने दूसरे दिन नेट कलेक्शन के तौर पर 35.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब फिल्म से आने वाले समय में और भी बंपर कमाई की उम्मीद लगाई जा रही है. देखना रोचक होगा कि फिल्म शनिवार और रविवार को अपने कलेक्शन को कहां तक लेकर जाती है.

फिल्म को तमिल से सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है. वहीं हिंदी और तेलुगू से भी इसकी कमाई अच्छी जा रही है. लेकिन विदेश से इसे जो रिस्पॉन्स मिला है वो तो और भी चौंकाने वाला है. फिल्म का दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 95.30 करोड़ रुपये का हो चुका है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के मामले में दो दिनों में 112.10 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके अलावा इसका दो दिनों का ओवरसीज कलेक्शन 97 करोड़ रुपये का रहा है. यानी भारत में नेट कलेक्शन से ज्यादा तो इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन नजर आ रहा है. इसे मिला लिया जाए तो दो दिनों में जेलर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 209.10 करोड़ रुपये का हो चुका है जो अपने आप में बहुत खास है.

🚀 1000 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है ‘जेलर 2’

जेलर 2 की बात करें तो इसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इसके पहले पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन किया था. और अब जैसी कमाई इस दूसरे पार्ट की हो रही है, उससे यह बिल्कुल साफ है कि अगर फिल्म इस मोमेंटम को दो हफ्ते तक और बरकरार रख ले जाती है, तो इसे 1000 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार करने से कोई नहीं रोक सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.