Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

गुजरात से जबलपुर आया युवक हवाला के 43 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार..

43

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की बेलबाग थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से 43 लाख रुपए हवाला के पकड़े हैं। पकड़े गए युवक का नाम पीयूष पटेल है। पीयूष गुजरात का रहने वाला है। बेलबाग थाना पुलिस ने जब पियूष से पूछताछ की और पूछा की यह रुपए  कहां से लाया है। वह इसका जवाब नहीं दे पाया इसके बाद पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

आपको बता दें की पुलिस ने गलगला चौराहा पर चेकिंग लगाई थी। यहां पर एक व्यक्ति पुलिस को दिखाई दिया जो बैग टांगे हुए था। पुलिस ने जब उसको पकड़ा और पूछताछ की वह घबराने लगा। युवक के पास से बैग मिला जिसकी तलाशी ली गई। उसमें अंदर नोटों की गड्डियां भरी हुई थी जिसे थाने लाया गया एवं नाम पता पूछा गया। उसने अपना नाम पीयूष पटेल पिता प्रहलाद भाई पटेल निवासी जिला महसाना गुजरात बताया।

युवक से मिली नोटों की गड्डियां की जब गिनती की गई तो वह 43 लख रुपए निकले। इसके संबंध में पूछताछ की गई तो उक्त रुपए हवाला का होना बताया। पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत इनकम टैक्स अधिकारियों को दे दी है। अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण इनकम टैक्स को सौंप दिया गया है इतनी संख्या में नोट देखकर पुलिस ने नोट गिनने की मशीन भी मंगा ली थी फिलहाल पुलिस और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर आरोपी किसे पैसे देने आया था और कब से इस तरह के काम में लगा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.