Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...

कमाल का जुगाड़: खटिया को बना दी चार पहिया गाड़ी, पेट्रोल भरवाने पहुंचा शख्स तो लोगों की लगी भीड़

58

आपने अब तक अपने जीवन में बड़ी से बड़ी या महंगी से महंगी कार देखी होगी। इतने लग्जरी कारें बाजार में आ गई है कि सीट को एडजस्ट करके सो भी सकते हैं।  नई नई तकनीक से ऐसी गाड़ियां डिजाइन की जा रही हैं जिसमें ज्यादा से ज्यादा आराम मिल सके। इसके साथ ही  हमारे यहां ऐसे देसी जुगाड़ अक्सर देखने को मिलती है जहां गजब का आइडिया लगाकर अजब चीजें बना दी जाती हैं।

आज हम आपके लिए ऐसा ही एक अनोखा वाहन लेकर आए हैं..जिसे चारपाई या खटिया से बनाया गया है। इसमें एक शख्स ने चारपाई पर चार पहिए लगाए हैं और सामने स्टियरिंग भी है। सुनने में भले ये थोड़ा अजीब लगे लेकिन ये जुगाड़ वाला वाहन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक शख्स पेट्रोल पंप पर चारपाई से बने वाहन को चलाते नजर आ रहा है, जिसे देसी जुगाड़ लगाकर एक इंजन और चार पहियों के साथ गजब तरीके से डिजाइन किया गया है। इस खटिया वाहन को कंट्रोल करने के लिए इसमें एक स्टीयरिंग व्हील भी लगाया है। फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया है। इस पोस्ट को अब तक हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।

वहीं पोस्ट देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कमाल का जुगाड़।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दूरस्थ क्षेत्रों में जीवन रक्षक हो सकता है, इसमें कोई संदेह नहीं है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.