Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर के डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में लगी भीषण आग: कई वाहन जलकर खाक, 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आ... रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: शव लेकर उतर रहे 4 लोग 45 मिनट तक लिफ्ट में ... देशभर में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप, तो दक्षिण के राज्यों में बारिश ... दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा 2.24 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड: हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक ... परिसीमन से बदल सकता है उत्तर प्रदेश का सियासी नक्शा: लोकसभा की 120 और विधानसभा की करीब 604 सीटें होन... नवी मुंबई में फिल्मी अंदाज में 20 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती: जुईनगर एमआईडीसी इलाके में सोने से भ... उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया की दोस्ती ने लिया नया मोड़: युवती ने धर्म बदलकर आकाश कश्यप के ... राजस्थान के कोटा में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला: चुनावी रंजिश के चलते बेरहमी से पीटा, शरीर में हुए ... इटली की संसद ने शैक्षणिक संस्थानों में बुर्का और नकाब पहनने पर लगाया प्रतिबंध: कक्षाओं में विदेशी वि... हिंदू विवाह परंपरा में विदाई के वक्त दुल्हन द्वारा चावल फेंकने की रस्म का विशेष महत्व: मायके के प्रत...

गाजियाबाद में हिट-रन एंड ड्रैग की खौफनाक वारदात, शख्स को कार के बोनट पर लटकाया और 3 किलोमीटर तक घुमाया, Video

67

यूपी के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कार चालक ने एक शख्स को कार की बोनट पर लटकाकर 3 किलोमीटर तक घुमाया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें एक कार बीच सड़क पर युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ते हुए दिख रही है।

बताया जा रहा है कि इस विवाद की शुरुआत दो गाड़ियां टकराने से हुई थी। इसके बाद कार ड्राइवर ने युवक को करीब 3 किलोमीटर तक बोनट पर घसीटा। इसके बाद हिम्मत जुटाकर लोगों ने कार रुकवाई। इसके बाद युवक बोनट से उतर पाया। इस मामले में पीड़ित ने कार चालक के खिलाफ थाना कौशांबी में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने कार बरामद कर ली है।

क्या है पूरा मामला? 
ये पूरा मामला गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र का है। गाजियाबाद में युवक को चालक ने कार की बोनट पर लटकाकर 3 किलोमीटर तक घुमाया। पहले कार ने पीछे से टक्कर मारी थी, जिसका विरोध करने पर कार ड्राइवर ने शख्स को कुचलने की कोशिश की। शख्स की शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदम दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.