Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...

रतलाम की अंबिका फैक्ट्री पर ED का छापा, आधा से ज्यादा अधिकारियों ने डाला डेरा

66

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में वर्धमान सालवैक्स एक्सट्रेशन इंडस्ट्रीज नामक कंपनी में ED ने दबिश दी हैं। इस फैक्ट्री को पहले अंबिका फैक्ट्री के नाम से जाना जाता है। यहां पर ED के अधिकारियों ने सुबह से कंपनी में डेरा जमाया रखा। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया गया। सूत्रों की माने तो फैक्ट्री में करीब तीन गाड़ियों में 7 से 8 अधिकारी पहुंचे हैं। उनके साथ ही जावरा उद्योगिक थाने की पुलिस भी मौजूद है। फिलहाल इस मामले में ED की कार्रवाई जारी है।

उल्लेखनीय है कि जावरा में वर्धमान सालवैक्स एक्सट्रेशन इंडस्ट्रीज के नाम से एक फैक्ट्री है। जहां पर ED के अधिकारियों ने सुबह 10 बजे पहुंच कर कार्रवाई शुरू की और किसी बड़े घोटाले के मामले को लेकर जानकारी जुटाने में लग गए। ED के आधा दर्जन से ज्यादा अधिकारियों ने फैक्ट्री पर सुबह से डेरा जमाए रखा। दोपहर तक यह कार्रवाई जारी रही।

इस दौरान कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया गया। सिर्फ फैक्ट्री का मौजूदा स्टाफ ही यहां पर उपस्थित रहा। इसके साथ ही यहां पर बाहर से आने वाले लोगों की भी एंट्री बंद कर दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.