Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

IAS को शिक्षक ने की रिश्वत की पेशकश, मैडम ने ऐसे सिखाया सबक..

29

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अपर कलेक्टर तपस्या सिंह परिहार ने पुलिस को बुलाकर निलंबित शिक्षक को गिरफ्तार कराया है। आपको बता दें कि छतरपुर की जिला पंचायत सीईओ और अपर कलेक्टर तपस्या सिंह परिहार को निलंबित शिक्षक ने 50 हजार रुपए की रिश्वत ऑफर कर रहा था। तपस्या सिंह ने तत्काल पुलिस को बुलाया और निलंबित शिक्षक को गिरफ्तार कराया। आरोपी विशाल निलंबित शिक्षक है और वह अपनी बहाली करवाने के लिए आवेदन के साथ लिफाफे में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेकर आया था।

निलंबित शिक्षक ने जैसे ही आईएएस तपस्या को पैसे देकर बहाली करवाना चाहा तो मैडम भड़क गईं और तत्काल पुलिस को बुला लिया। आपको बता दें कि निलंबित शिक्षक सटआई संकुल क्षेत्र के ग्राम कुपिया में स्थित माध्यमिक शाला में शिक्षक है ।विधानसभा चुनाव के दौरान विशाल ड्यूटी से गायब था। जिसके कारण कलेक्टर संदीप जीआर ने विशाल को निलंबित कर दिया था और वह तभी से निलंबित चल रहा था।

विशाल कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहर से मिलने के लिए पहुंचा था और उनके चेंबर में पहुंचकर विशाल ने अपनी बहाली को लेकर एक आवेदन पत्र दिया और 50 हजार रुपए रिश्वत की राशि से भरा एक लिफाफा भी दिया। तपस्या ने जब शिक्षक की यह हरकत देखी तो उसको तत्काल फटकार लगाई और कोतवाली थाना पुलिस को फोन लगाकर पुलिस को भी मौके पर बुला लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.