Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

2014 में हार के बाद भी… स्मृति ईरानी ने बताया 2019 में अमेठी में उन्हें कैसे मिली जीत

35

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही सभी पार्टियों ने सत्ता हासिल करने के लिए अपनी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है. इसी बीच 6 अप्रैल को बीजेपी की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पार्टी के उम्मीदवार आरसी पॉल कनगराजका समर्थन करने चेन्नई पहुंचीं. बता दें, ईरानी उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव में उतरने वाली हैं.

रैली में संबोधन के दौरान ईरानी ने अमेठी को लेकर कहा कि सालों से, आरएसएस या भाजपा कार्यकर्ता होना उस (अमेठी) निर्वाचन क्षेत्र में कठिन था. इसके बावजूद, हम वहां मजबूती से खड़े रहे और हमने 2019 (लोकसभा चुनाव) में जीत हासिल की. ​ईरानी ने बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के बीच का अंतर बताते हुए कहा कि हम 2014 लोकसभा चुनाव में हार गए थे, लेकिन हम भागे नहीं और यही भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच का अंतर है. हमने अमेठी में अपनी हार को सहर्ष स्वीकार किया था.

2014 के बाद कैसे मिली जीत

ईरानी ने 2014 की हार के बारे में कहा कि हमें एहसास हुआ कि लोगों को हम पर भरोसा करने के लिए समय की जरूरत है. ईरानी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता था कि मुझे टिकट मिलेगा या नहीं, लेकिन हमने काम किया क्योंकि हम चाहते थे कि लोग लोकतंत्र में विश्वास करें.

ईरानी ने राहुल पर साधा निशाना

इससे पहले स्मृति ईरानी वायनाड में पार्टी प्रत्याशी के सुरेंद्रन के नामांकन में पहुंची थीं. ईरानी ने उस दौरान राहुल पर हमला करते हुआ कहा कि वायनाड राहुल की पसंद नहीं मजबूरी थी. इसीलिए उन्हें अमेठी से भागना पड़ा. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने पहले भी झूठ बोला था और अब भी झूठ बोल रहा है. स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की उस अमेठी सीट से हराया था जिसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.