Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी ... दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्... जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हा... ढाका यूनिवर्सिटी परिसर में एक रात में कई धमाके, अवामी लीग की छात्र शाखा की हड़ताल से बांग्लादेश में ... भारत सरकार का बड़ा कदम, रक्षा और एयरोस्पेस सेक्टर में विदेशी एआई मॉडल्स के इस्तेमाल पर रोक की तैयारी... भाई दूज पर नहीं खरीदे नए कपड़े? इन आसान फैशन ट्रिक्स से पुराने कुर्ते को दें एकदम नया और स्टाइलिश लु... शुभमन गिल के खराब फॉर्म पर मुरली कार्तिक का बड़ा बयान, SENA देशों में सफल होने के लिए तकनीक बदलने की... नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा कदम, मंत्रियों के साथ जुड़ेंगे एनस... इंदौर कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरों पर छलका दिलजीत दोसांझ का दर्द, लाइव आकर कहा— 15 नवंबर को जरूर आऊंग... सीआईएससीई ने जारी किया ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल, 15 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Rohtak News: रोहतक में IPS अधिकारी के पिता ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी; इलाके में सनसनी

36

रोहतक: रोहतक से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक आईपीएस अधिकारी का पिता है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार दमन-दीप में तैनात आईपीएस राहुल बल्हारा के पिता 60 वर्षीय जयपाल बल्हारा ने शुक्रवार दोपहर बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जयपाल नई अनाज मंडी में आढ़ती था। बहुअकबरपुर निवासी जयपाल व उसके बड़े भाई महिपाल की नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान हैं। दोपहर बाद करीब साढ़े 4 बजे जयपाल दुकान नंबर 38 के बाहर बैठा था। बताया जा रहा है कि उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली।  नजदीक सड़क किनारे ताश खेल रहे आढ़ती गोली चलने की आवाज सुनकर दौडे आए।

मृतक का बेटा 2 साल पहले बना था आईपीएस

मौके पर जयपाल लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। तत्काल उसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंडी के आढ़तियों ने बताया कि जयपाल का बड़ा भाई महिपाल है, जिसे फौजी कहते हैं। जयपाल का बेटा राहुल बल्हारा 2 साल पहले आईपीएस बना था। फिलहाल दमन-दीव में तैनात है। जयपाल ने सुसाइड क्यों किया, फिलहाल पुलिस कारणों का पता लगा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.