Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Rohtak News: रोहतक में IPS अधिकारी के पिता ने खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी; इलाके में सनसनी

20

रोहतक: रोहतक से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई है। मृतक आईपीएस अधिकारी का पिता है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार दमन-दीप में तैनात आईपीएस राहुल बल्हारा के पिता 60 वर्षीय जयपाल बल्हारा ने शुक्रवार दोपहर बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जयपाल नई अनाज मंडी में आढ़ती था। बहुअकबरपुर निवासी जयपाल व उसके बड़े भाई महिपाल की नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान हैं। दोपहर बाद करीब साढ़े 4 बजे जयपाल दुकान नंबर 38 के बाहर बैठा था। बताया जा रहा है कि उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मार ली।  नजदीक सड़क किनारे ताश खेल रहे आढ़ती गोली चलने की आवाज सुनकर दौडे आए।

मृतक का बेटा 2 साल पहले बना था आईपीएस

मौके पर जयपाल लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। तत्काल उसे पीजीआई के ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंडी के आढ़तियों ने बताया कि जयपाल का बड़ा भाई महिपाल है, जिसे फौजी कहते हैं। जयपाल का बेटा राहुल बल्हारा 2 साल पहले आईपीएस बना था। फिलहाल दमन-दीव में तैनात है। जयपाल ने सुसाइड क्यों किया, फिलहाल पुलिस कारणों का पता लगा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.