Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हवा में उड़कर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच जाएंगे जबलपुर के लोग, ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी मुक्ति, जानिए क्या है नितिन गडकरी की प्लानिंग

17

जबलपुर: देशभर में सड़कों का जाल बिछाने वाली भाजपा सरकार अब कई शहरों को रोप वे की सौगात दे रही है। वाराणसी के बाद अब जबलपुर में जल्द ही रोप वे सेवा शुरू होने वाली है। बता दें कि जबलपुर देश का दूसरा ऐसा शहर होगा जहां रोप वे का इस्तेमाल पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तौर पर किया जाएगा। बताया जा रहा है कि जल्द ही रोप वे निर्माण शुरू हो जाएगा, जिसके कुछ ही दिनों बाद जनता को इसका लाभ मिलने लगेगा।

मिली जानकारी के अनुसार रोप वे प्रोजेक्ट के डीपीआर निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और आज केंद्रीय मंत्री के सामने रोप प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शहर की जनता को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए रोप की सौगात दी थी।

रोप वे के रोड मैप की बात करें तो इसका संचालन एम्पायर चौराहे से गौरीघाट और सिविक सेंटर से बलदेवबाग के बीच किया जाएगा। स्थानीय लोगों की मानें तो इन्ही रास्तों में सबसे ज्यादा ट्रैफिक की दिक्कत होती है। वहीं, जब रोप वे की शुरुआत हो जाएगी तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.