Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

आशिक मिजाज पति ने ही तकिए से मुंह दबाकर ली थी SDM पत्नी की जान, बताई हत्या की ये वजह

32

नई दिल्ली: अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई। अमेरिका के इंडियाना राज्य में स्थित प्रतिष्ठित पर्ड्यू विश्वविद्यालय के लापता भारतीय छात्र की मौत हो गई है। विश्वविद्यालय ने इसकी पुष्टि की। भारतीय छात्र नील आचार्य रविवार को लापता हो गया था।  नील आचार्य अमेरिका के इंडियाना राज्य में पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ रहा था जहां के परिसर में वह मृत पाया गया। इससे पहले उनकी मां ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उनका बेटा 28 जनवरी से लापता है। जिसके बाद अब बेटे की लाश उसी  यूनिवर्सिटी में मिली।

वहीं, टिप्पेकेनो काउंटी कोरोनर कार्यालय ने कहा कि आचार्य का शव रविवार को लगभग 11.30 बजे (स्थानीय समय) वेस्ट लाफायेट में 500 एलीसन रोड पर पर्ड्यू के परिसर में पाया गया। आचार्य पर्ड्यू विश्वविद्यालय के जॉन मार्टिंसन ऑनर्स कॉलेज के छात्र थे।

सोशल मीडिया पर आचार्य की गुमशुदगी की शिकायत
एक पोस्ट में नील आचार्य की मां गौरी ने रविवार को अपने लापता बेटे को ढूंढने में मदद मांगी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा खा, “हमारा बेटा नील आचार्य कल 28 जनवरी (12:30 पूर्वाह्न ईएसटी) से लापता है, वह अमेरिका में पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है। उन्हें आखिरी बार उबर ड्राइवर ने देखा था जिसने उन्हें पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में छोड़ा था। हमे उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है। अगर आप कुछ जानते हैं तो कृपया हमारी मदद करें,’। गौरी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि अधिकारी हर संभव समर्थन और मदद देंगे।

अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई
बता दें कि इससे पहले 25 वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी की बेरहमी से हत्या कर दी।  जॉर्जिया राज्य के लिथोनिया शहर में एक बेघर नशेड़ी ने पीट-पीटकर मार डाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूलियन फॉकनर ने सैनी के सिर पर हथौड़े से कम से कम 50 बार बेरहमी से वार किया. सैनी नशे के आदी व्यक्ति को भोजन उपलब्ध कराकर उसकी मदद कर रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.