Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड...

कांग्रेस-JMM के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय? जानें किस दल को मिल सकती हैं कितनी सीटें

41

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. हालांकि, इस बार कांग्रेस 29 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. पिछली बार आरजेडी ने 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था. मगर, इस बार सीट उसे गठबंधन में 5 सीटें मिलने की संभावना है. इस बार गठबंधन में नया सहयोगी दल माले है.

राजनीतिक दल सीटें
कांग्रेस 29
जेएमएम 43
राजद 5
माले 4

आपसी कलह से बचने और एकजुट होकर चुनाव में उतरने की नसीहत

हरियाणा चुनाव में अदंरुनी कलह का नतीजा देखने के बाद कांग्रेस झारखंड और महाराष्ट्र में ऐसे किसी भी जोखिम बचने की कोशिश कर रही है. इसी का नतीजा है कि कांग्रेस ने अपने नेताओं को आपसी कलह से बचने और एकजुट होकर चुनाव में उतरने की नसीहत दी है. हरियाणा में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार के पीछे की एक बड़ी वजह पार्टी के प्रमुख नेताओं के बीच कड़वाहट और गुटबाजी को माना जा रहा है.

सहयोगी दलों के खिलाफ कुछ भी न बोलने की हिदायत

सूत्रों का कहना है कि पार्टी आलाकमान ने अपने नेताओं को सहयोगी दलों या उसके नेताओं के खिलाफ कुछ भी न बोलने की सख्त हिदायत दी है. यह हिदायत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी की ओर से दी गई है. एक बैठक में महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं से कहा गया कि वो गैरजरूरी बयान देने से बचें.

कैसी हैं बीजेपी की तैयारियां

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी भी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है. मंगलवार को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में बड़ी बैठक हुई. इसमें पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, बीएल संतोष और झारखंड के नेता व प्रभारी मौजूद रहे. पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में संभावित सूची पर चर्चा हुई.

झारखंड में बीजेपी जेडीयू और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. बीजेपी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के साथ भी गठबंधन पर विचार कर सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.