Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

निर्भया की तरह अब अभया लाएगी देशभर की महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान

56

इंदौर। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी महिलाएं अपनी सेहत को लेकर उतनी जागरूक नहीं है जितना उन्हें होना चाहिए। खासकर दांतो के मामले में यह जागरुकता बेहद कम है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति जागरुक करने के लिए इंडियन डेंटल एसोसिएशन नई पहल कर रहा है। निर्भया हेल्पलाइन की तरह ‘अभया’ हेल्पलाइन की शुरूआत इंदौर से की गई है।

इसका पहला काल सेंटर मुंबई में शुरू हो चुका है जबकि अन्य शहरों में जल्द ही नए सेंटर शुरू होंगे। इसमें डाक्टरों की टीम ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ सुविधाओं के लिए परामर्श तो देगी ही दूर-दराज के गांवों में पहुंचकर भी डाक्टरों की टीम लोगों का उपचार कर उन्हें जागरुक भी करेगी।

इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा हाल ही में इंदौर में आयोजित एक की कांफ्रेंस में इस योजना की शुरूआत की। प्रोग्राम डायरेक्टर डा. अफशा लहेजी ने बताया कि एसोसिएशन से जुड़े डाक्टर देशभर में है। वह अपने-अपने स्तर पर सेंटर शुरू कर रहे हैं और फिर योजना बनाकर गांवों में महिलाओं में यह जागरूकता फैलाएंगे कि वह दंत संबंधित बीमारियों से कैसे दूर रह सकते हैं।
एसोसिएशन ने इसके लिए किट भी बनाई है, जिसमें बताया गया है कि किन-किन मुख्य बीमारियों को लेकर ग्रामीणों को पहले चरण में जागरुक करना है। गांवों में पहुंचने वाली टीम वहां के रहवासियों का निश्शुल्क उपचार भी करेगी। आजकल दंत संबंधित समस्याओं के कारण गर्भवती महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यदि उन्हें पहले से ही इनके लक्षणों की जानकारी और समय पर उपचार मिल जाएगा, तो उनके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसोसिएशन देशभर में अभया क्लिनिक भी खोलेंगे। ताकि वहां आकर भी महिलाएं अपना उपचार करवा सके। इसके साथ ही आनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी परामर्श सुविधा एसोसिएशन उपलब्ध करवाएगा।
धूमपान से हो रहे प्री-मैच्चोर बच्चे, कालेजो में छात्राओं को करेंगे जागरूक
अभया की टीम कालेज और स्कूलों में जाकर छात्राओं को भी जागरूक करेगी। डाक्टरों के अनुसार महिलाओं में प्री-मैच्चोर बच्चे या गर्भपात के बढ़ते मामलों की पड़ताल की गई तो सामने आया कि युवतियां काफी मात्रा में पान मसाले का सेवन और धूमपान कर रही हैं। यह आगे जाकर परेशानी का सबब बन रही है।

धूमपान करने वाली 40 प्रतिशत महिलाओं के बच्चे जन्म से पहले ही मृत हो जाते हैं। स्टेट प्रेसिडेंट डा. मनीष वर्मा ने बताया कि अभया महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर बेहतरी से काम करके हम उन्हें कई बीमारियों से उन्हें बचा सकेंगे। प्रदेश में भी इसके लिए जल्द सेंटर शुरू कर दिए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.