Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा...

Ind Vs Eng: दो प्लेयर की वजह से रोहित शर्मा को हुई टेंशन! करना पड़ा ये कड़ा फैसला

37

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज़ के लिए तैयार है, 25 जनवरी को हैदराबाद में पहला मुकाबला शुरू हो रहा है. लेकिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए इस मैच से पहले ही बड़ी टेंशन हो गई है. मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 के कन्फ्यूज़न को लेकर खुलकर बात की.

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि प्लेइंग-11 में सबसे बड़ा कन्फ्यूज़न तीसरे स्पिनर को लेकर है, क्योंकि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा का खेलना तो तय है, लेकिन कुलदीप यादव और अक्षर पटेल में से कौन खेलेगा, यही चुनना भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे बड़ा संकट था.

कुलदीप यादव को लेकर क्या कहा?

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों खिलाड़ियों की खूबी की बात की, साथ ही संकेत भी दे दिया कि आखिर प्लेइंग-11 में कौन खेलेगा. रोहित ने कहा, ‘विकेट में बाउंस हो या फिर ना हो, कुलदीप अपने लिए कोई रास्ता खोज लेते हैं और यही उनकी बढ़िया ताकत भी है. पिछले कुछ वक्त में काफी मैच्योर हुए हैं, उन्होंने भले ही भारत में ज्यादा टेस्ट क्रिकेट ना खेला हो क्योंकि अश्विन-जडेजा को तवज्जो मिलती है लेकिन कुलदीप में अब काफी सुधार हुआ है.’

अक्षर पटेल का खेलना हुआ पक्का?

लेकिन रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल को लेकर जो कहा, वो संकेत देता है कि शायद उन्हें ही प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा. रोहित शर्मा बोले कि अक्षर अपनी ऑलराउंड क्षमता के हिसाब से आपको काफी फायदा पहुंचाते हैं, क्योंकि वो बैटिंग में भी बेहतर रिस्पॉन्ड करते हैं और इस कंडीशन में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है. रोहित ने कहा कि दोनों में से आप किसे प्लेइंग-11 में खिलाएंगे, ये एक मुश्किल सवाल था और टीम में इसी को लेकर माथापच्ची हुई लेकिन हम एक नतीजे पर पहुंच गए हैं.

हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत तक रोहित शर्मा ने ये साफ नहीं किया कि टीम इंडिया की ओर से प्लेइंग-11 में कौन खेलेगा. दूसरी ओर इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. अगर अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो अक्षर ने 12 टेस्ट में 50 विकेट झटके हैं, जबकि कुलदीप यादव ने 8 टेस्ट में 34 विकेट लिए हैं.

ये हो सकती है भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.