Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

इंदौर में इंजीनियर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई

43

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में आने वाले कनाड़िया ब्रिज के पास गुरुवार की रात को भीषण सड़क हादसा हुआ है और इस हादसे में एक आईटी कंपनी के इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया है। कनाड़िया पुलिस का कहना है कि यह घटना गुरुवार रात 2 बजे भंडारी रिसोर्ट के पास की है और मृतक का नाम प्रणय है।

प्रणय स्टे विला का रहने वाला था और अपनी महिला मित्र को बायपास स्थित उनके घर छोड़कर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और परिजनों का कहना था कि प्रणय आईटी कंपनी में काम करता था, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.