Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर के छात्र गोपाल नवघरे की अनोखी सफलता: ₹30 के हॉट चॉकलेट स्टार्टअप से बने अमूल के टेरिटरी सेल्स... बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में दुष्कर्म के आरोपी किशोर ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव कोंडागांव न्यायालय का सख्त फैसला, नाबालिग को भगा ले जाने वाले दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास सूरजपुर में डायल 112 से कार टकराने पर भारी बवाल: महिला ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने... रायपुर में फैक्ट्रियों में पुलिस का बड़ा सर्च अभियान: सिलतरा-धरसींवा में श्रमिकों के दस्तावेजों और प... सूरजपुर में नकली सोना-चांदी बेचकर आधा दर्जन महिलाओं से ठगी: 1 हफ्ते में काली पड़ी पायल, थाने पहुंचीं... नाबालिग को अगवा कर 1 लाख में बेचने वाला फरार दंपति गिरफ्तार, रायपुर पुलिस को मिली सफलता सुकमा में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.54 करोड़ रुपये का 308 किलो गांजा बरामद धमतरी: 175 छात्रों पर सिर्फ 5 शिक्षक, बारिश के बीच गूंजे नारे; ग्रामीणों के आंदोलन के बाद 1 शिक्षक न... बेमेतरा में CMHO के खिलाफ NHM कर्मचारी संघ का मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

राहुल गांधी कल छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना का करेंगे शुभारंभ, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे

50

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे। गांधी बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के परसदा (सकरी) में ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारंभ करने के साथ ही वहां आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में भी शामिल होंगे। गांधी इस मौके पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 1,30,000 हितग्राहियों को 25-25 हज़ार रूपए की प्रथम किस्त की राशि का वितरण भी करोंगे।

गांधी मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से पांच करोड़ की राशि का वितरण करेंगे और बिलासपुर जिले के लिए 524.33 करोड़ रुपए की लागत वाले 185 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत,राज्य की कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे। आवास न्याय सम्मेलन में गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे तथा योजना की प्रथम किश्त की राशि का हितग्राहियों के खाते में अंतरण करेंगे। सांसद गांधी और मुख्यमंत्री बघेल इसके साथ प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के छूटे हुए 01 लाख हितग्राहियों को 25 हजार रूपए के मान से प्रथम किश्त की राशि का वितरण करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.