Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

15 लोगों के खाते से शख्स ने उड़ाए करोड़ों रुपए, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

51

राजनांदगांव।  राजनांदगांव के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में कार्यरत शहर के ममता नगर गली नंबर 3 निवासी सिंगल विंडो ऑपरेटर आदेशराज भावे ने बैंक के लगभग 15 खातेदारों के खाते से 2 करोड़ 32 लाख 17 हजार रुपए निकाल कर उसे शेयर मार्केट में लगा दिया। मामले की सूचना राजनांदगांव सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधक द्वारा थाना कोतवाली में दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में राजनांदगांव की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा का कहना है कि आरोपी द्वारा खातेदारों के मोबाइल नंबर की जगह अपना मोबाइल नंबर डालकर आरोपी द्वारा आईएमपीएस के माध्यम से रुपए ट्रांसफर किए गए बैंक प्रबंधन की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी आदेशराज भावे ने शेयर मार्केट में पैसा लगाने अपने बैंक के विभिन्न खातेदारों के खाते के मोबाइल नंबर की जगह स्वयं के लिए हुए मोबाइल नंबर डालें और 2 करोड़ 32 लाख 17 हजार रुपए संवैधानिक तरीके से ग्राहकों के बिना जानकारी के निकालिए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बैंक कर्मचारियों द्वारा स्वयं के द्वारा खरीदे गए अलग-अलग मोबाइल नंबरों का उपयोग किया गया और बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर किए गए।

आरोपी ने 99 लाख 150 हजार रूपये वापस कुछ खातेदारों के खाते में जमा भी कर दिए। लेकिन 1 करोड़ 33 लाख 2 हजार वह शेयर मार्केट में घाटा होने के चलते खातेदारों के खाते में जमा नहीं कर पाया। मामले के खुलासा तब हुआ जब उसने कुछ खातों में रुपए डालें जिस पर बैंक द्वारा कितने रुपए कहां से आने की तस्दीक की गई और इसके बाद सारा मामला सामने आ गया। मामले की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ गबन का आपराधिक मामला दर्ज करते हुए करवाई की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.