Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

20 किलो बिस्किट से बना दिया अयोध्या राम मंदिर, सोशल मीडिया पर वायरल VIDEO

39

अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारिया लगभग पूरी हो गई है, मंदिर उद्घाटन समारोह में कुछ ही दिन बाकी है। राम भक्तों को इस समारोह का बेसब्री से इंतजार है। इस दौरान राम मंदिर की वीडियोज और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इतना ही नहीं कई कलाकार राम मंदिर को अलग-अलग चीजों से तैयार कर रहे है। ऐसी ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये वीडियो पश्चिम बंगाल के युवक की है, जिसे देख लोग काफी हैरान और खुश हो रहे है। लोगों ने इस वीडियो को लाइक और शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पश्चिम बंगाल के एक युवक ने 20 किलो पार्ले-जी बिस्कुट का उपयोग करके राम मंदिर की एक शानदार रेप्लिका बनाई है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हैं और शख्स की जमकर तारीफ कर रहे है। इस रेप्लिका में बिस्कुट के अलावा थर्माकोल, प्लाईवुड और गोंद का भी इस्तेमाल किया गया है। राम मंदिर की 4 बाई 4 फीट की रेप्लिका बनाने में पांच दिन का समय लगा है। वीडियो में शख्स को मंदिर की रेप्लिका बनाते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर durgapur_times नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग शेयर किया है। इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा- ये बिस्कुट गरीब बच्चों में बांट देते, एक और यूजर ने लिखा- बेहद शानदार कलाकृति, वहीं, एक और यूजर ने लिखा- कितनी मेहनत लगी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.