Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 20 रुपए क्विंटल बढ़ाए गन्ना के भाव

83

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बार फिर गन्ने का भाव बढ़ा दिया है. इस बार गन्ने के भाव में 20 रुपये का इजाफा किया गया है. यह जानकारी यूपी के गन्ना विकास और दुग्ध मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने दी. उन्होंने कहा कि गन्ने के पैदावार की लागत लगातार बढ़ने की वजह से कीमतों को रिवाइज करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था. अब सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है. इससे पहले गन्ना मंत्री ने तीन दिन पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसके संकेत दे दिए थे.

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसान लंबे समय से भाव बढ़ाने की मांग कर रहे थे. 2016-17 में योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से गन्ने की कीमतों में तीसरी बार वृद्धि की गई है. पहली बार सरकार बनते ही मुख्यमंत्री की पहल पर 10 रुपये प्रति कुंटल भाव बढ़े थे. उसके बाद 2022 में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सरकार ने 25 रुपए बढ़ाए थे और अब एक बार फिर कीमतें रिवाइज करते हुए 20 रुपये प्रति कुंटल भाव बढ़ाए गए हैं. इस बढोत्तरी के बाद अब नई कीमतें 360-370 रुपये प्रति कुंटल हो गई हैं.

समिति की बैठक में तय हुआ था मुद्दा

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ही गन्ना मूल्य निर्धारण संस्तुति समिति की बैठक हुई थी. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने की थी. इस बैठक में गन्ना किसानों ने पैदावार लागत बढ़ने का मुद्दा उठाया. बताया कि कीमत कम होने की वजह से उन्हें लागत मूल्य भी बहुत मुश्किल से मिल पा रहा था. वहीं, चीनी मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखते हुए कीमत बढ़ाने का विरोध किया था.

कैबिनेट की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

उस समय मुख्य सचिव ने दोनों पक्षों की बात बिंदुवार लिखकर रख लिया था. भरोसा दिया था कि जल्द ही फैसला होगा. अब इस संबंध में सरकार की ओर से फाइनल आर्डर जारी कर दिए गए हैं. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बोर्ड की बैठक में सामने आए बिंदुओं को कैबिनेट के सामने रखा गया, जहां गंभीरता से विचार करने के बाद किसानों की मांग को प्राथमिकता दी गई है. बता दें कि गन्ने के मूल्य को लेकर रालोद व सपा की ओर से सरकार को लगातार घेरने की कोशिश की जा रही थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.