Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कैसे रोका जाए? एक्सपर्ट से जानिए

50

 स्किन का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है, जितना ख्याल हम फिजिकल हेल्थ का रखते हैं. हर महिला चाहती है कि वह खूबसूरत दिखे. उसकी स्किन ग्लोइंग बने. लेकिन 40 की उम्र में आते-आते महिलाओं के शरीर में काफी सारे बदलाव देखने को मिलते हैं. बढ़ती उम्र में भी महिला जवां दिखना चाहती हैं. इसके लिए लाइफस्टाइल में बदलाव करने के साथ-साथ कई चीजों का ध्यान रखना होगा.

सीनियर डायटीशियन मोहिनी डोंगरे कहती हैं कि स्किन को यंग बनाए रखने के लिए डाइट का अहम रोल होता है. इसके अलावा, आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों का भी इस पर काफी असर देखने को मिलता है. ऐसे में खान-पान के साथ-साथ अपनी हैबिट्स को सुधारना जरूरी है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कैसे बढ़ती उम्र के लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है.

डाइट का रखें ध्यान

बैलेंस्ड डाइट यानी संतुलित आहार से हमारे शरीर को पोषण मिलता है. इससे शरीर हेल्दी रहता है और फ्री रेडिकल्स से भी लड़ने में मदद करता है. एक्सपर्ट के मुताबिक, संतुलित डाइट में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, डेयरी प्रोडक्ट्स, फल और हरी ,सब्जियां शामिल होती हैं. रोजाना संतुलित डाइट लेने से न सिर्फ बढ़ती उम्र को कंट्रोल में किया जा सकता है, बल्कि स्किन से भी टॉक्सिंस निकलेंगे और ये ग्लोइंग बनेगी.

पानी पीना है जरूरी

पानी का भी स्किन को हेल्दी बनाए रखने में अहम योगदान है. गर्मियों में वैसे भी डिहाइड्रेशन और स्ट्रोक से बचने के लिए शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है. अगर हम लंबे समय तक पानी नहीं पीते तो इससे हमारी त्वचा ड्राई होने लगेगी. इसके साथ ही स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियां भी देखने को मिलेंगी. ऐसे में थोड़े-थोड़े समय पर पानी पीना बेहद जरूरी है. इससे त्वचा की नमी बरकरार रहेगी.

करें योग और प्राणायाम

बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए योगाभ्यास करें. इसका अभ्यास करने से छोटी-छोटी बीमारियां वैसे ही खत्म हो जाएंगी. ऐसे कई सारे योगासन हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से कर सकते हैं. रोजाना योगाभ्यास और प्राणायाम करने से स्ट्रेस दूर होगा, जिससे स्किन भी हेल्दी रहेगी.

नींद है जरूरी

इस सबके अलावा, अपनी नींद भी पूरी करें. अगर आप 40 के आसपास हैं पर नींद कम ले रही हैं तो जल्द ही आप और ज्यादा उम्र की दिखने लगेगी. ऐसे में कम से कम 7 से 8 घंटे रोजाना अपनी नींद पूरी करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.