Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

रोहित शर्मा का ‘वो’ दर्द फिर छलका, अफगानिस्तान पर जीत के बाद कहा- दुख इतना है कि सोचना नहीं चाहता

35

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे T20 में मिली रोमांचक जीत. इसी के साथ 3 T20 मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप. भारत के सबसे सफल कप्तान का तमगा. T20 इंटरनेशनल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज का टैग. ऐसी तमाम उपलब्धियों की माला पहनने के बाद भी अफगानिस्तान पर जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्म का दर्द छलक ही आया. दरअसल, ऐसा अचानक नहीं हुआ. बल्कि, ये तब हुआ जब उनका पुराने मिले घाव से जुड़े सवाल से सामना हुआ.

अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में मिली जीत की खुशी रोहित शर्मा के चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी. लेकिन जैसे ही वो सवाल सामने आया, उनके चेहरे की खुशी हल्की सी छंट सी गई. उनका पुराना घाव मानों फिर से उभर आया और दर्द छलक पड़ा. वो कहते दिखे की दुख इतना है कि उसके बारे में सोचना भी नहीं चाहता.

रोहित शर्मा का ‘वो’ दर्द फिर छलका

अब सवाल है कि पुराना घाव क्या था? उससे जुड़ा सवाल क्या रहा, जिससे उनका सामना हुआ? और, जब सामना हुआ तो रोहित ने उसके जवाब में क्या कहा? दरअसल, ये सबकुछ जुड़ा था पिछले साल खेले वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार से, जिसने एक ही झटके में सारे सपने तोड़ दिए.

अफगानिस्तान पर जीत के बाद रोहित से सवाल हुआ कि क्या उन्हें पिछले साल घर में खेले वनडे वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीतने के बाद फाइनल में मिली हार सालती है? इस सवाल को सुनते ही रोहित के मुंह से पहले .यही निकला कि वो उसके बारे में सोचना भी नहीं चाहते. अब ऐसा क्यों, इसकी वजह भी उन्होंने बताई?

क्यों वनडे वर्ल्ड कप रोहित के लिए सबसे बढ़कर?

रोहित शर्मा ने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप उनके लिए सबसे बढ़कर है. इसका ये मतलब नहीं कि वो टेस्ट चैंपियनशिप या T20 वर्ल्ड कप को तव्वजो नहीं देते. लेकिन, चूंकि वो बचपन से वनडे वर्ल्ड कप की ही बातें सुनते हुए बड़े हुए हैं, तो उसके प्रति लगाव ज्यादा है. ऐसे में उसे नहीं जीत पाने का दुख और मलाल हमेशा रहेगा. और, ये चीज टीम के सभी खिलाड़ियों के अंदर है.

T20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका, रोहित बोले- कोशिश करेंगे

रोहित ने हालांकि ये कहा एक बार फिर से उनके सामने वर्ल्ड कप जीतने का मौका है. इस साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए वो तैयारी में जुटे हैं, कोशिश करेंगे कि इस जीत से उस हार के गम को मिटाने की कोशिश की जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.