Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पहले AAP का बड़ा ऐलान, सभी विधानसभाओं में कराएगी सुंदरकांड

34

आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि यहां के लोगों के जीवन में सुख और समृद्धि लाने के उद्देश्य से पार्टी की तरफ़ से दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। आप के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कहा कि पहले से ही पार्टी के कई विधायकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सुंदर कांड का कार्यक्रम कराया जाता रहा है।

आप नेता ने कहा कि कुछ साथी मंगलवार को हनुमान चालीसा भी अपने-अपने क्षेत्रों में कराते हैं, लेकिन अब पार्टी ने तय किया है कि सुंदरकांड पाठ का आयोजन एक तयबद्ध तरीके से पूरी दिल्ली में पार्टी द्वारा किया जाएगा। पार्टी ने इसके लिए एक नया संगठन बनाया है। इस संगठन के माध्यम से पूरी दिल्ली में सुनियोजित तरीके से सुंदर कांड पाठ का कार्यक्रम चलाया जाएगा। दिल्ली की हर विधानसभा में 16 जनवरी को आम आदमी पार्टी के विधायक और पार्षद संगठन के पदाधिकारियों के साथ भव्य सुंदर कांड के पाठ का आयोजन करेंगे।

सौरभ भारद्वाज ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि यहां के अलग-अलग इलाकों में आयोजित होने वाले इस सुंदर कांड पाठ के कार्यक्रम में सभी दिल्लीवासी परिवार के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के कई विधायक अपने कार्यालय और मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ कराते रहते हैं। अब आम आदमी पार्टी ने तय किया है कि इस कार्यक्रम को हर महीने के पहले मंगलवार को नियमित रूप से किया जाए।

आप नेता ने बताया कि आम आदमी पार्टी सुंदर कांड के पाठ का आयोजन पहले विधानसभा स्तर पर करेगी। इसके बाद वाडर् स्तर और फिर मंडल स्तर पर भी किया जाएगा। जब यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर होने लगेंगे, तब हर महीने दिल्ली के अंदर 2,600 से ज्यादा जगहों पर सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम होने लगेंगे। इसके अंतर्गत कहीं पर सुंदर कांड होगा तो कहीं पर हनुमान चालीसा का आयोजन किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.