Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

कीमती धातुओं में ग्राहकी कमजोर, सोने-चांदी के भाव में आंशिक मंदी

55

इंदौर। क्रिसमस के अवसर पर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट पूरी तरह बंद रहा। भारतीय बाजारों में भी ग्राहकी कमजोर होने के कारण भाव में गिरावट दर्ज की गई। सोना केडबरी आंशिक घटकर 62925 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 100 रुपये घटकर 74600 रुपये प्रति किलो रह गई।

 

ज्वेलर्स का मानना है कि भारतीय बाजार अगले दो-तीन दिन पूर्णत: घरेलू ग्राहकी पर ही चलेगा। ऐसे में दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी नजर नहीं आ रही है लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार खुलने पर बाजार में पुन: तेजी देखने को मिल सकती है।

 इंदौर सराफा बाजार के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 62925 सोना (आरटीजीएस) 64450 सोना (91.60 कैरेट) 59035 रुपये दस ग्राम बोला गया। शनिवार को सोना 62950 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 74600 चांदी टंच 74700 चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 76000 रुपये प्रति किलो बोली गई। शनिवार को चांदी 74700 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

 उज्जैन सराफा बाजार के भाव

उज्जैन सराफा में सोना स्टैंडर्ड 63000, सोना रवा 62900, चांदी पाट 75000, चांदी टंच 74900, सिक्का 800 रुपये प्रति नग।

Ratlam Sarafa Bazar: रतलाम सराफा बाजार के भाव

रतलाम सराफा में चांदी चौरसा 75500, टंच 75600, सोना स्टैंडर्ड 64500, रवा 64450 रुपये। (आरटीजीएस भाव)।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.