Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ये है भोपाल की गली परी बाजार, जहां सिर्फ बेगमों, शहजादियों को आने की थी छूट, वहां अब सब कुछ उजाड़

55

भोपाल। नवाबों और झीलों की नगरी भोपाल में समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदल गया। नवाबी दौर में इस नगरी की शान रही ऐतिहासिक इमारतें व अन्य विरासतें धीरे-धीरे अपनी पहचान खोती जा रही हैं। ऐसी ही एक विरासत है, पुराने शहर की गली परी बाजार, जहां कभी सुंदरियों का मेला लगा करता था। शहजादियों को ही इसमें आने की इजाजत होती थी। सभी तरह के इंतजाम महिलाओं के हाथों में हुआ करते थे।

झांक भी नहीं सकते थे पुरुष

यही कोई डेढ़ सौ साल पुराने इस बाजार में बेगम शाहजहां ने नवाब शहजादियों और बेगमों के लिए खास पर्दे का इंतजाम करवाते हुए 15 फीट ऊंची दीवार के परकोटे में यह बाजार सजवाया था। सुरक्षा का जिम्मा भी महिलाओं के हाथों में होता था। इस तरह यह भोपाल का पहला महिला बाजार था। अब इसी नाम से शहर का एक महिला ग्रुप बेगम्स आफ भोपाल कुछ सालों से बड़ा आयोजन कर रहा है।

खंडहर भी नहीं बचे

गली परी बाजार में तीन पीढ़ियों से निवासरत सलीम मिर्जा बताते हैं कि गली अमीरगंज शाहजहांनाबाद में तीन साल पहले तक परी बाजार के खंडहर मौजूद थे। कोरोना काल में लगे लाकडाउन के दौरान इसे पूरी तरह खत्म कर दिया गया। सुनने में आया है कि प्रशासन यहां पीपीटी मोड पर कोई माल बनाने वाला है।

पुरुषों का प्रवेश था प्रतिबंधित

93 वर्षीय सलीम बेग बताते हैं कि परी बाजार के मुख्य द्वार पर दो गार्ड रूम हुआ करते थे। सख्त पहरा हुआ करता था मर्दों को इसमें प्रवेश नहीं था। सलीम कहते हैं कि जब वे बच्चे थे, तब मां के साथ जाया करते थे। यहां बड़ी मशहूर शख्सियत कौल साहब हुआ करते थे। वे कश्मीरी पंडित थे। यहीं कुरवाई नवाब की बेटी कैशर बिया रहती हैं। इनका कालेज और स्कूल चलता है। सलीम आगे बताते हैं कि लगभग एक एकड़ जमीन में कई मकानों के साथ दो बड़े बंगले और 21 दुकानें थीं, जो फलदार पेड़ों जैसे अमरूद, जामुन, आम, नीम और बरगद से घिरी रहती थीं। धरोहरें निशानियां होती हैं इन्हें उजाड़ देखकर दुख होता है । इस अनूठी धरोहर को संजोया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नही हो सका तो अब यादगार के रूप में इसे नए रूप में बनवाया जाना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.