Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना में बदमाशों का दुस्साहस! घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा कार में लगाई आग, CCTV में क... चंडीगढ़ में पंजाब कर्मचारियों और पेंशनर्स की विशाल महारैली, सामूहिक अवकाश से सरकारी दफ्तरों में कामक... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को अतिरिक्त प्रभा... पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, हरमनबीर सिंह को ... जींद जिला जेल में कैदी की आत्महत्या का मामला: 2 DSP, हवलदार समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज; परिजनों के हंग... 11 साल बाद बने संगठन के साथ ही सिरसा कांग्रेस में उभरी अंदरूनी खींचतान, बेनीवाल और सेतिया में जुबानी... हरियाणा में बिना मान्यता प्राप्त 693 निजी स्कूलों पर गिरेगी गाज! DEO से मांगी बंद कराए गए स्कूलों की... हरियाणा कांग्रेस में आंतरिक कलह तेज: विधायक गोकुल सेतिया ने पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह को दी खुली चुन... समालखा में महिला की संदिग्ध मौत पर अस्पताल में बवाल: पुलिस पर सुसाइड नोट में आरोप, परिजनों का पोस्टम... नारनौल में दर्दनाक हादसा! खासपुर के पास नहर में नहाने उतरे दो किशोर डूबे, दोनों की मौत से गाँव में म...

महीने में दूसरी बार मनेगी दीपावली, रामोत्सव में वासंती होंगे इंदौर के बाजार

61

इंदौर। ऐसा पहली बार होगा, जब दो माह के भीतर ही इंदौर के बाजारों में दूसरी दीपावली का उत्सव मनेगा। रामोत्सव का उल्लास इंदौर के परंपरागत बाजारों में भी छाएगा। बड़े बाजार सात दिन वासंती रंग में रंगे नजर आएंगे। ग्राहकों को दीपावली-सा अनुभव देने के लिए खरीदारी के अनुभव में भी सत्कार और विशेष छूट का खास रंग भरने जा रहे हैं। वैवाहिक सीजन होने से बिक्री के लिहाज से भी राम-पर्व खास होता दिख रहा है।

दीप पर्व का उत्सव भले ही पांच दिवसीय होता है, लेकिन रामोत्सव की दीपावली सात दिन मनाई जाएगी। 15 जनवरी से इंदौर के बाजारों में रामोत्सव शुरू होगा, जो 22 जनवरी तक चलेगा। राजवाड़ा क्षेत्र के परंपरागत बाजारों में इस अवसर पर खास सजावट की जा रही है। व्यापारिक संगठन और प्रतिष्ठान तैयारी में जुटे हैं। अहम बात यह कि दीपावली की तरह ही इस दौरान खरीदारों को भी खास छूट और उपहार देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए लोगों को सूचना भी दी जा रही है।

सात दिन रहेगी बाजार में छूट

इंदौर रिटेल रेडीमेड गारमेंट व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन के अनुसार, दीपावली पर हमारा एक काल सेंटर संचालित होता है। ग्राहकों के संपर्क के डाटा के आधार पर काल सेंटर उनसे खरीदारी के लिए आग्रह करता है और खास छूट की जानकारी देता है। रामोत्सव के सात दिनों में भी बाजार में ऐसी ही छूट दी जाएगी। इसके लिए काल सेंटर को फिर से सक्रिय किया जा रहा है। इसी दौरान वैवाहिक सीजन भी शुरू हो जाएगा।

सराफा में राम मंदिर की प्रतिकृति

गहनों और कीमती धातुओं के सबसे पुराने और बड़े बाजार सराफा में भी दीपावली की तरह सात दिनों तक खास सजावट की तैयारी कर ली गई है। इंदौर सोना-चांदी-जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल रांका और सचिव अविनाश शास्त्री के अनुसार बाजार को भगवा पताकाओं और तोरण से सजाया जा रहा है। खास सजावट के साथ ही निर्माणाधीन सराफा थाने के पास राम मंदिर की भव्य प्रतिकृति लगाई जाएगी। खास आयोजनों के साथ बाजार में आने वाले ग्राहकों का खास स्वागत इत्र-गुलाब जल से किया जाएगा। व्यापारी अपनी ओर से खरीदारों को खास सुविधाएं और उपहार देंगे।

ग्राहकों को हर दिन बांटेंगे मिठाई

एमटी क्लाथ मार्केट में भी दीपावली सा नजारा दिखेगा। व्यापारी एसोसिएशन के कैलाश मूंगड़, अरुण बाकलीवाल के अनुसार बाजार में सातों दिन खास सजावट होगी। कपड़ा मार्केट में सात मंच लगाए जा रहे हैं। 17 जनवरी को खास पूजा और भजन का आयोजन होगा। हर दिन बाजार में आने वाले ग्राहकों और लोगों को मिठाई वितरित की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.