Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

10वीं-12वीं के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा पांच से 20 मार्च के बीच

37

इंदौर। लोकसभा चुनाव की वजह से 10वीं-12वीं की परीक्षा कुछ सप्ताह में शुरू हो जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर रूपरेखा बनाई है, जिसमें नियमित और स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग शेड्यूल रखा गया है। नियमित छात्र-छात्राओं की मुख्य परीक्षा होने के बाद स्कूलों में पांच मार्च से 20 मार्च के बीच प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी।

स्वाध्यायी विद्यार्थियों की मुख्य और प्रायोगिक परीक्षा साथ-साथ करवाना है। ये केंद्रों पर करवाने पर जोर दिया गया है। मंडल ने शेड्यूल जारी कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रायोगिक परीक्षा होते ही संस्थानों को विद्यार्थियों के अंक भी आनलाइन भेजने होंगे।

10वीं की परीक्षा पांच फरवरी और 12वीं की छह फरवरी से

मुख्य परीक्षा को लेकर मंडल ने जुलाई-2023 में टाइम टेबल जारी कर दिया था। 10वीं की परीक्षा पांच फरवरी से 28 फरवरी और 12वीं की 6 फरवरी से 5 मार्च तक रखी गई है। प्रश्नपत्र सुबह नौ से दोपहर 12 बजे के बीच होंगे। मंडल के मुताबिक, 10वीं-12वीं के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं पांच से 20 मार्च के बीच करवानी हैं। यह प्रक्रिया स्कूलों को पूरी कर अंक 25 मार्च तक भेजने को कहा गया है।

प्रायोगिक परीक्षा के लिए बुलवाएंगे बाहरी मूल्यांकनकर्ता

स्वाध्यायी विद्यार्थियों की परीक्षा छह फरवरी से पांच मार्च के बीच केंद्रों पर होगी। इनके अंक 10 मार्च तक आनलाइन भिजवाने होंगे। मंडल ने प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बाहरी मूल्यांकनकर्ताओं को बुलाने पर जोर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक स्वाध्यायी और नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा के अंक एमपी आनलाइन से भिजवाने हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.