Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से ठीक पहले हटाए गए फिरोजाबाद के DM, कई और निशाने पर

25

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जहां फिरोजाबाद के डीएम उज्ज्वल कुमार हटाया गया है। अब उनकी जगह रमेश रंजन फिरोजाबाद के नए DM बनाए गए हैं। इससे पहले सोमवार को जहां आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया था तो अब आईएएस अधिकारियों का नंबर आया है। फिरोजाबाद के डीएम उज्जवल कुमार को हटाकर एमएसएमई विभाग में भेज दिया गया है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कई अन्य डीएम और उच्च अधिकारी नियुक्ति विभाग के निशाने पर है। जल्द ही कुछ और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ब्यूरोक्रेसी में बदलाव का दौर जारी है। नियुक्ति विभाग के सूत्रों ने बताया कि DM फिरोजाजबाद उज्ज्वल कुमार को MSME में विशेष सचिव बनाया गया हैं। रमेश रंजन विशेष सचिव कौशल विकास को DM फिरोजाबाद बनाया गया। अरुण प्रकाश विशेष सचिव को MSME, ईशा प्रिया को विशेष सचिव पर्यटन नियुक्त किया गया है। गौरव वर्मा विशेष सचिव युवा कल्याण को भी नई नियुक्ति मिली है। शेष नाथ विशेष सचिव गन्ना से विशेष सचिव PWD बनाया गया।

दरअसल, उज्ज्वल कुमार को अब खादी ग्रामोद्योग का सीईओ बनाया गया है। उनके अलावा अरुण प्रकाश विशेष सचिव नगर विकास बनाए गए हैं। साथ ही ईशा प्रिया को भी सहकारिता विभाग से हटाते हुए विशेष सचिव पर्यटन के पद पर कार्यरत किया गया है। वहीं, शेषमणि पांडेय को PWD का विशेष सचिव बनाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.