Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...

दर्शकों को पसंद आई शाहरुख खान ‘डंकी’ या हुए बोर, यहां पढ़िए ट्विटर रिव्यू

47

इंदौर : शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ गुरुवार को रिलीज हो गई। इस साल जनवरी में ‘पठान’ और सितंबर में ‘जवान’ के बाद यह शाहरुख खान की तीसरी रिलीज है। फिल्म का पहला शो सुबह 5.55 बजे मुंबई के प्रतिष्ठित सिंगल-स्क्रीन थिएटर गेयटी गैलेक्सी में हुआ। फिल्म देखने के बाद शाहरुख के फैन्स सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन्स दे रहे हैं। जानिए फिल्म को X पर (Shah Rukh Khan Dunki Twitter Review) कैसे रिव्यू मिले।

 

शाहरुख ने किया एक बार फिर कमाल

यह पहला मौका है जब राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान ने एक साथ काम किया है। ट्विटर (एक्स) पर अब तक मिली प्रतिक्रियाओं को देखें तो शाहरुख खान सुपरहिट फिल्म की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं। हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। एक फैन ने ट्वीट कर लिखा, फिल्म का पहला हाफ बहुत ही शानदार है।

 

बता दें कि सालार से एक दिन पहले रिलीज हुई डंकी फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों ने ट्विटर पर अपने रिव्यू देने भी शुरू कर दिए हैं। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म डंकी में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं।

 

फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार

फिल्म को अब तक मिले रिव्यू से कहा जा सकता है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। जो भी इस फिल्म के फर्स्ट शो देखकर थिएटर से बाहर निकल रहा है, वह तारीफ ही कर रहा है। इतना ही नहीं, फैंस अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर अपने रिव्यू दे रहे हैं। एक फैन ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “फिल्म का पहला हाफ बहुत ही शानदार है। डंकी भावनाओं की एक रोलर कोस्टर राइड है, जिसे देखकर आप हंसेंगे, लेकिन उसके साथ ही आंखों में आंसू होंगे। विक्की कौशल को याद रखा जाएगा और हां हार्डी नमूना नहीं है, वह राजा है। घर की याद आ गई।”

 

वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “राजकुमार हिरानी ने ये एक बार फिर से कर दिया। स्क्रिप्ट बहुत ही शानदार है और एक्टिंग लाजवाब है। फिल्म को हिंदी सिनेमा में हमेशा एक अच्छी फिल्म के तौर पर याद रखा जाएगा।”

एक अन्य ने लिखा, “डंकी एक ऐसी फिल्म है, जिसका बतौर ऑडियंस हम कई सालों से इंतजार कर रहे हैं। ये एक मास्टर पीस है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.