Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Google को फ्रांस में देना है 2261 करोड़ का जुर्माना, क्या भारत के 2274 करोड़ भी चुकाएगा? जानें पूरा मामला

28

मोबाइल सेगमेंट में अभी भी गूगल के पास 70 फीसदी हिस्सेदारी है. वहीं जब आप सर्च इंजन की बात करते हैं तो यह आंकड़ा बढ़कर 83.49% तक पहुंच जाता है. आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि यूजरबेस के मामले में गूगल के पास कितना बड़ा बाजार है. ऐसे में गूगल पर सख्ती किया जाना कितना जरूरी है और उससे यूजर पर क्या असर होगा. क्या गूगल इन पैसों की वसूली के लिए कोई बड़ा कदम उठाएगा?

गूगल पर भारी जुर्माना

सख्ती का जिक्र आज हमने इसलिए किया है, क्योंकि गूगल पर फ्रांस ने न्यूज पब्लिशर्स की खबरों का भुगतान न करने के एवज में जुर्माना लगाया है. यह पेनाल्टी एक दो करोड़ की नहीं बल्कि 2,261 करोड़ की लगाई गई है. बताया जा रहा है कि यह विवाद काफी लंबे टाइम से चल रहा था. अब जाकर फैसला आया है. कुछ दिन पहले इंडिया में भी गूगल पर 2274 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया था. इसके पीछे का कारण एंड्रॉयड यूजर्स पर अपने दबदबे का गलत फायदा उठाना था.

जहां तक रही बात कि गूगल जुर्माने की वसूली के लिए क्या करेगा. बता दें कि कोई भी कंपनी जब नुकसान में जाती है तो उसका मैनेजमेंट उसके प्रॉफिट में जाने के लिए तरह-तरह के फैसले लेते हैं. जुर्माने की राशि कंपनी के एक्सपेंसेज में ऐड हो जाएगी, जिसमें कंपनी को उस पीरियड में हुए खर्च में शामिल किया जाएगा, लेकिन यह नेट प्रॉफिट को कमजोर कर देगा. गूगल के पास इस समस्या के हल के लिए या तो कोई नई पॉलिसी लानी पड़ेगी या फिर यूजर्स से पैसे वसूलने के लिए एक नियम बनाना पड़ेगा.

ऐसे पड़ेगा असर

बता दें कि इस समय गूगल न्यूज पब्लिशर्स को खबर अपलोड करने के लिए पैसा देता है. साथ ही यूट्यूब चैनल पर मोनेटाइज चैनल को भी ऐड रेवेन्यू शेयर करता है. आज के समय में करोड़ की संख्या में लोग अपना वेबसाइट और यूट्यूब चैनल रन कर पैसा कमा रहे हैं. इस विषय पर एक्सपर्ट कहते हैं कि गूगल इस नुकसान की भरपाई के लिए ऐड रेवेन्यू शेयर करने में कुछ बदलाव कर सकता है. इससे उन लोगों की जेब पर असर होगा जो गूगल ऐड रेवेन्यू के भरोसे कमाई करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.