Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में सनसनी: अवैध खनन विरोधी अभियान के दौरान हत्या का आरोप, SDM और तीन अन्य पुलिस हिरासत में बस्तर में बड़ा सरेंडर: 22 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, बोले- 'पूना नारकोम' अभियान से मिली नई जिंदग... Imad Wasim Controversy: इमाद वसीम पर लगा अपने ही बच्चे की हत्या का आरोप? दूसरी शादी के बाद मची सनसनी... Mrunal Thakur: धुरंधर के डायरेक्टर के पास खुद काम मांगने गई थीं मृणाल, जानें कैसे मिली फिल्म ‘दो दीव... Putin's Hybrid War: अमेरिका से यूरोप तक पुतिन के 'प्रॉक्सी संगठनों' का जाल, दुनिया में मंडराया हाइब्... Least Religiously Diverse Countries: इन 10 देशों में खत्म हो रही है धार्मिक विविधता, यमन और अफगानिस्... Pensioners News: पेंशनर्स की लगी लॉटरी! ₹1,000 की जगह अब मिल सकते हैं ₹12,500 तक, जानें क्या है नया ... Sarvam Edge: अब बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा मॉडल जो ChatGPT और Gemini को द... Men's Skincare: चेहरे पर ज्यादा ऑयल और बड़े पोर्स से हैं परेशान? जानें पुरुषों को क्यों चाहिए एक्स्ट... Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों...

अपने ही ससुर पर फिदा थीं नीतू कपूर, कॉफी विद करण पर खोले पर्सनल राज

16

इंदौर। सेलिब्रिटीज का चैट शो कॉफी विद करण 8 में इस बार कई बड़े सेलेब्स देखने को मिले हैं। जिन्होंने इस शो पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई राज खोले हैं। वहीं, अब बारी नीतू कपूर और जीनत अमान की है। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के बाद हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर और जीनत अमान, करण के शो पर गेस्ट के रूप में दिखाई देंगी। सभी जानते हैं कि ये दोनों ही अभिनेत्रियां अपने समय की सक्सेसफुल और फेमस एक्ट्रेसेस रही हैं। दोनों ने यादों की बारात, धरम वीर और हीरालाल पन्नालाल जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

जीनत से डेटिंग लाइफ पर किया गया सवाल

हाल ही में दोनों एक्ट्रेसेस को कॉफी विद करण सीजन 8 के लेटेस्ट प्रोमो में साथ देखा गया है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि नीतू और जीनत शानदार अंदाज में एंट्री लेती हैं। नीतू ने जीनत अमान को सेक्सिेस की दुकान बताया। वहीं, जीनत ने नीतू की खूब तारीफ की। दोनों ने शेयर किया कि वे कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी हैं। जीनत ने बताया कि वह पार्टी नहीं करती हैं। करण ने जीनत से उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पूछा, तो एक्ट्रेस ने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया।

शशि कपूर पर था नीतू का क्रश

नीतू कपूर ने जीनत अमान का एक किस्सा सुनाते हुए कहा, “वह मंदिर गईं और अपने शर्ट के बटन लगाते हुए कहा, हे भगवान हमें माफ कर देना, हमारे यहां मंदिर जाने का सिस्टम नहीं है।” वहीं, करण जौहर ने नीतू कपूर से सवाल करते हुए कहा कि उनका सीक्रेट क्रश किस पर था। इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए बताया कि उनका क्रश शशि कपूर पर था। शशि कपूर, राज कपूर के भाई और ऋषि कपूर के चाचा थे। इस हिसाब से शशि, नीतू के चाचा ससुर लगते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.