Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मीन राशि वाले देवी लक्ष्मी और कुबेर देव के लिए करें हवन, सूर्य गोचर से मिलेगा शुभ फल

46

इंदौर। सूर्य देव का मकर राशि में प्रवेश 15 जनवरी, 2024 को 2.32 बजे होगा। इन दिन को हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सभी ग्रहों का स्वामी माना गया है और सूर्य देव जब राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करने से मीन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मीन राशि पर सूर्य देव का प्रभाव

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य देव छठे भाव के स्वामी है और मकर राशि में गोचर के बाद सूर्य देव मीन राशि वालों की कुंडली में 11वें भाव में स्थित रहेंगे। ऐसे में मीन राशि वालों के लिए सूर्य देव प्रभावशाली साबित होंगे और दृढ़ संकल्पी बनने में मदद करेंगे। इन दौरान मीन राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।

करियर में मिलेगा प्रमोशन

मीन राशि वालों को सूर्य देव के प्रभाव से करियर में प्रमोशन मिल सकता है। जीवन में खुशियां आ सकती है। इसके अलावा यदि मीन राशि के जातक व्यापार से जुड़े हैं तो व्यवसाय के क्षेत्र में आर्थिक लाभ हो सकता है। आप अच्छा वित्तीय लाभ कमाएंगे। बुद्धिमत्ता से काम करेंगे तो अच्छा धन संचय कर सकते हैं।

रिश्तों में आएगी मजबूती

मीन राशि वालों का जीवन साथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। रिश्ते में प्यार की भावना विकसित होगी। जीवन साथी पर भरोसा कायम रहेगा। सेहत में सुधार होगा। आत्मविश्वास के साथ किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। मीन राशि वालों को सूर्य देव को प्रसन्न करने से लिए शुक्रवार को लक्ष्मी कुबेर के लिए यज्ञ हवन करना चाहिए।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.