Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिसार में सनसनीखेज वारदात: पराली के तुड़े को लेकर हुए विवाद में पिकअप चालक की चाकू घोंपकर हत्या यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने 6 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत— ग्रामीणों का हंग... अंबाला छावनी में बन रहे पक्के छठ घाट का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश झज्जर के ढाकला गांव में खूनी संघर्ष: बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की म... जींद में दर्दनाक सड़क हादसा: गलत तरीके से खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक म... फरीदाबाद के खेड़ी पुल में कार हटाने को लेकर विवाद, आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो युवकों को किया ल... अंबाला में रेस्टोरेंट मालिकों और स्टाफ की गुंडागर्दी: ऑर्डर को लेकर हुए विवाद में दो युवक गंभीर रूप ... अंबाला में हवा अभी भी जहरीली: AQI पहुंचा 300 के करीब, पराली जलाने वाले 8 किसानों पर एफआईआर और रेड एं... पलवल में डागर पाल खाप की महापंचायत: फिजूलखर्ची और डीजे पर रोक, शादी-मृत्यु भोज को लेकर बने कड़े नियम असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को बड़ी राहत, दादी के अंतिम संस्कार के लिए मिली अंतर...

उज्जैन में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए राज्यपाल, स्वहायता समूह की महिलाओं को दिया सात लाख रुपये का चेक

59

उज्जैन। राज्यपाल मंगु भाई पटेल रविवार को जिले की घट्टिया तहसील के सोढ़ंग गांव में रखी विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने मंच से लोगों को 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर विकसित देश बनाने का संकल्प दिलाया। राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार आपके घर तक आकर आपको योजनाओं का लाभ दे रही है। एक वक्त था जब चूल्हे पर खाना बनाने में महिलाओं को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसकी चिंता कर उज्ज्वला योजना प्रारंभ की।

आयुष्मान योजना, आजीविका मिशन

राज्यपाल ने कहा कि बीमार लोगों के बेहतर इलाज के लिए आयुष्मान योजना प्रारंभ की। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को आजीविका मिशन चलाया। लोगों का स्वयं के पक्के मकान में रहने का सपना सच कर दिखाया। अब विदेश में भी भारत का मान निरंतर बढ़ रहा है। विकसित भारत बनाने में आम जन भी अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही अपने सुझाव भी प्रशासनिक अधिकारियों को दें। हम सभी के प्रयास से भारत विश्व गुरु बनेगा।

भारत संकल्प यात्रा का रथ मोदी की गारंटी

सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को प्राप्त होगा और कोई भी हितग्राही शासकीय योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री एक पिता की तरह देश की जनता का ध्यान रखते हैं। घट्टिया के विधायक सतीश मालवीय ने राज्यपाल को तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.