Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

जीतू पटवारी बोले, शिवराज से बदला ले रहे सीएम मोहन यादव

18

 सतना। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को सतना पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से बदला ले रहे हैं। जिन अधिकारियों को शिवराज ने तैनात किया था, उन्हें हटा रहे हैं। हालांकि कांग्रेस का इससे कोई लेना-देना नहीं है और ये मुख्यमंत्री का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि कि जिस मोदी गारंटी को रामायण और गीता के समान बताकर जनता से वादे किए गए हैं, उन्हें सरकार पूरा करे। लाड़ली बहनों को तीन हजार रुपए महीना, किसानों को प्रति क्विंटल धान के 3100 रुपए, 450 में सिलेंडर और हर घर को रोजगार दें। वे बीटीआइ मैदान में पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा की जयंती पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।

 

चेहरा शिवराज का दिखाया

जीतू पटवारी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा कि चुनाव में चेहरा शिवराज सिंह का दिखाया गया और बाद में शादी मोहन यादव की कर दी गई। यह तरीका अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है कि जो कहो, वो कभी करो मत।

जीतू ने कहा कि सरकार बने एक माह दो दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक घोषणाओं की तरफ एक भी कदम बढ़ता नहीं दिखा है। भाजपा घोषणाएं पूरी करे, वरना विपक्ष सरकार को जगाने का काम करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.