Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

कोहरे के कारण थमी ट्रेनों की रफ्तार, उत्तर भारत में तेज शीतलहर, जानें ताजा अपडेट

38

दिल्ली। हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर के कारण उत्तर भारत में लोगों का हाल बेहाल है, वहीं दूसरी ओर घने कोहरे के कारण कई ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कुछ राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक, 8 से 10 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में छिटपुट हल्की बारिश की भी संभावना जताई है।

राजस्थान: जयपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। वीडियो सुबह 7:30 बजे का है।

मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बनी रहेगी घने कोहरे की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, सर्द मौसम ने उत्तरी और मध्य राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसी बीच आने वाले कुछ दिनों तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने 6 से 9 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। 6 जनवरी से पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में भी 6 और 7 जनवरी को कोहरा छाने की आशंका है।

इस राज्यों में बढ़ेगा ठंड का टॉर्चर

हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में ठंड का टॉर्चर बढ़ सकता है। IMD के मुताबिक, दिल्ली में पालम में अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसमें – 4.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान -3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे के कारण 136 उड़ानों में विलंब

कोहरे के कारण कई ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित हुई है। इसके अलावा दिल्ली में आइजीआइ एयरपोर्ट पर 136 उड़ानें प्रभावित हुई है। जयपुर की उड़ान 8, जबलपुर की 3, उदयपुर की 2 और जम्मू एवं ग्वालियर की उड़ान तीन घंटे के विलंब से चल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.