Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

Vande Bharat: इस Route पर चलने वाली 6 Trains को लेकर बड़ा Update

68

चंडीगढ़: रेलवे विभाग की तरफ से दिल्ली- अमृतसर वंदे भारत के कारण करीब 100 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इसमें चंडीगढ़ और अम्बाला के बीच चलने वाली 6 ट्रेनें भी शामिल हैं। इस संबंध में अंबाला मंडल के सीनियर डी. सी.एम. नवीन कुमार ने बताया कि दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत के समय के कारण ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को समय से पहले और कुछ को बाद में चलाया जाएगा।

■ ट्रेन संख्या 12926 (पश्चिम एक्सप्रेस) के आगमन और प्रस्थान का समय एस. ए. एस. एन. मोहाली व चंडीगढ़ जांक्शन में (10:46- 10:48 बजे) से (10:40-10:42 बजे) और (12:15-12:20 बजे) से (12:10-12:20 बजे) पर संशोधित किया गया है।

■ ट्रेन संख्या 15708 (अमतृसर- कटिहार) के आगमन और प्रस्थान का समय खन्ना में (11:53 11:55 बजे) से (11:33-11:35 बजे), सरहिंद जांक्शन में (12:10- 12:12 बजे) से (11:50-11:52 बजे), राजपुरा जा. में (12:26- 12:28 बजे) से (12:06-12:08 बजे) व अम्बाला कैंट में (13:25- 13:40 बजे) से (12:50-13:00 बजे) पर संशोधित किया है।

■ गाड़ी संख्या 12449 (मडगांव-चंडीगढ़ गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस) के आगमन एवं प्रस्थान का समय अंबाला कैंट और  चंडीगढ़ में क्रमशः (17:25- 17:30 बजे) से (17:40-17:45 बजे) और (18:10 बजे) से (18:25 बजे) पर संशोधित किया गया है।

■ गाड़ी संख्या 15012 (चंडीगढ़- लखनऊ जांक्शन) के आगमन एवं प्रस्थान का समय अम्बाला कैंट में (17:55-18:08 बजे) से (18:00-18:08 बजे) पर संशोधित किया गया है।

■ गाड़ी संख्या 12057 (नई दिल्ली- दौलतपुर चौक जनशताब्दी) के आगमन एवं प्रस्थान का समय क्रमश: अम्बाला कैंट में (17:50- 17:57 बजे) से (18:00-18:05 बजे), चंडीगढ़ में (18:38-18:46 बजे) से (18:45-18:50 बजे), एस. ए. एस. एन. मोहाली में (18:58-19:00 बजे) से (19:02-19:04 बजे), खरड़ में (19:12-19:14 बजे) से (19:14 19:16 बजे) और मोरिंडा में (19:33-19:35 बजे) पर संशोधित किया गया है। ट्रेन सांख्या 22552 (जालंधर-दरभांगा) के आगमन और प्रस्थान का समय अम्बाला कैंट और सहारनपुर में क्रमशः (12.30-12.40 बजे) से (13.05- 1320 बजे) और (13.45-14.05 बजे) से (14.27-14.32 बजे) पर संशोधित किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.