Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

उड़ाने भरते ही हवा में खुल गया विमान का दरवाजा, 177 लोगों की अटकी सांसे, करनी पड़ी Emergency Landing

60

नई दिल्ली: अलास्का एयरलाइंस बोइंग 737 मैक्स 9 की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। दरअसल, उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उसका एक दरवाजा हवा में ही खुल गया। यात्रियों द्वारा बनाए गए वीडियो में देखा गया कि बीच का केबिन दरवाजा विमान से पूरी तरह से अलग हो गया था।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका के पोर्टलैंड से उड़ान भरने के तुरंत बाद अलास्का एयरलाइंस बोइंग 737 मैक्स 9 की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए है।

अलास्का एयरलाइंस की उड़ान 1282, मूल रूप से ओन्टारियो, कैलिफ़ोर्निया के लिए जा रही थी, उड़ान के तुरंत बाद फ्लाइट का एक दरवाजा हवा में ही खुल गया। बता दें कि इस फ्लाइट में 174 यात्री सवार थे।

वहीं इस हादसे के बाद विमान के ऑक्सीजन मास्क नीचे गिर गए और हवाईअड्डे पर विमान की वापसी का इंतजार करते समय कई यात्रियों ने उनका इस्तेमाल किया। उड़ान में 174 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे। फिलहाल, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर घटना की पुष्टि की और सामने आने पर अतिरिक्त विवरण प्रस्तुत करने का वादा किया। घटना के बाद अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर लिखा, ”हम घटना के बारे में जांच कर रहे हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या और कैसे हुआ।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.