Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
खंडवा में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली और जुलूस पर प्रतिबंध, 5 अप्रैल तक रहेंगे सख्त नियम Eastern Nagaland Peace Pact: नागालैंड में खत्म हुआ गतिरोध; गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कैसे बनी ENP... Greater Noida Crime News: 30 मेडल विजेता शूटर शिवम ठाकुर की कार पर हमला; बदमाशों ने पीछा कर गोलियां ... Delhi CM Rekha Gupta on Pollution: प्रदूषण के लिए पिछली सरकार जिम्मेदार; सीएम रेखा गुप्ता का 'AAP' प... Salman Khan Jaipur Court Appearance: कल जयपुर की अदालत में पेश होंगे सलमान खान, जानें किस पुराने माम... Rahul Gandhi Slams PM Modi: "सवालों से इतनी घबराहट?" पीएम मोदी के राज्यसभा भाषण पर राहुल गांधी का ती... Bikram Majithia vs Punjab DGP: "मेरा एनकाउंटर हुआ तो पंजाब DGP होंगे जिम्मेदार", बिक्रम मजीठिया ने ल... Drone Sighting in Punjab Villages: पंजाब के कई गांवों में आसमान में दिखे संदिग्ध ड्रोन, लोगों में दह... Punjab Lawyers Strike: पंजाब भर के वकील 3 दिन की हड़ताल पर, अदालतों में काम बंद; जानें क्या है पूरा ... District Administration Strict Action: नशा तस्करी और गौ-वंश की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने लागू क...

हमास को झटका, इजरायली सेना ने खूंखार नकबा यूनिट के कमांडर अहमद मूसा को मार गिराया

17

 इजरायल के भीषण हमले के कारण उत्तरी गाजा में स्थिति बेहद खराब हो गई है। यहां से अभी तक करीब 1 लाख लोग पलायन कर चुके हैं।

हमास ने कई रॉकेट लांचर को आम नागरिकों के बीच छुपाया हुआ था, जिसे इजरायली सेना ने पकड़कर नष्ट कर दिया है।
  1. उत्तरी गाजा में हमास के कई ठिकानों को इजरायली सेना ने ध्वस्त कर दिया है।
  2. अब तक यहां से 1 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं।
  3. इजरायली फोर्स IDF ने गाजा में हमास की नकबा इकाई के कई आतंकवादियों को मार गिराया है।

एएनआई, तेल अवीव। इजरायल-हमास युद्ध में लगातार हमास को भारी नुकसान हो रहा है। उत्तरी गाजा में हमास के कई ठिकानों को इजरायली सेना ने ध्वस्त कर दिया है। अब तक यहां से 1 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि इजरायली फोर्स IDF ने गाजा में हमास की नकबा इकाई के कई आतंकवादियों को मार गिराया है, जिन्होंने 7 अक्टूबर को इजरायल में मिसाइल हमले किए थे। इस हमले में नकबा यूनिट का कमांडर अहमद मूसा भी ढेर हो गया है।

कमांडर उमर अल हांडी भी ढेर

एजेंसी के मुताबिक, नकबा यूनिट के कमांडर अहमद मूसा और पश्चिमी जबालिया में मौजूद एक आतंकी प्लाटून के कमांडर उमर अल हांडी के भी मारे जाने की सूचना है। वहीं IDF रिजर्व ने उन 19 आतंकवादियों को भी ढेर कर दिया है, जो सेना पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे। इजरायली लड़ाकू विमानों ने समुद्र तट पर एक कंटेनर को नष्ट कर दिया है, जिसमें 20 रॉकेट लांचर रखे गए थे।

 

नागरिकों के बीच छुपाया था रॉकेट लॉन्चर

हमास ने कई रॉकेट लांचर को आम नागरिकों के बीच छुपाया हुआ था, जिसे इजरायली सेना ने पकड़कर नष्ट कर दिया है। इजरायल के भीषण हमले के कारण उत्तरी गाजा में स्थिति बेहद खराब हो गई है। यहां से अभी तक करीब 1 लाख लोग पलायन कर चुके हैं। इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने कहा कि बीते 2 दिनों में गाजा पट्टी के 1 लाख से अधिक लोग दक्षिण की ओर भाग गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.