Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

चूने से गोला बनाकर घरवालों को बैठाया, बोला- बाहर नहीं निकलना… फिर लड़की को कमरे में ले जाकर किया रेप; तांत्रिक अरेस्ट

35

मध्य प्रदेश के रीवा के सोहागी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बीमार युवती को प्रेत बाधा बताकर झाड़ फूंक करने के दौरान एक तांत्रिक ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. आरोपी ने परिवार वालों को एक गोला बनाकर उसमें बैठा दिया. फिर दूसरे कमरे में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. सोहागी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

सोहागी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित 20 वर्षीय युवती कुछ समय से बीमार चल रही थी, जिसे परिजनों ने समर उर्फ समरेंद्र नाम के तांत्रिक को दिखाया. इसके बाद उसे ठीक करने तांत्रिक उनके घर पहुंचा. घर पहुंचे तांत्रिक ने एक बड़ा गोला बनाया और उसके अंदर सभी घर वालों को बैठा दिया. इसके बाद युवती को झाड़ फूंक के लिए दूसरे कमरे में ले गया और शरीर से भूत निकालने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

परिजनों को जाल में फंसाया

आरोपी ने युवती के घर पहुंचने पर सबसे पहले उसके परिजनों को अपने जाल में फंसाया. उसने चूने से एक गोला बनाया और फिर सभी को उसके अंदर बैठा दिया और कहा कि वह सभी गोले के बाहर तब तक न आए, जब तक वह उनसे निकलने के लिए न कहे. साथ ही ये भी कहा कि अगर उनमें से कोई भी गोले के बाहर आया तो प्रेत बाधा की चपेट में तुम लोग भी आ जाओगे. ऐसे में सभी लोग खामोशी से गोले में खड़े रहे.

मौके से फरार हो गया था तांत्रिक

इसके बाद वह युवती को कमरे में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपी तांत्रिक मौके से फरार हो गया. युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो परिवार वाले युवती को थाने लेकर पहुंचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया था. हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.