Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के काफिले से टकराई कार, सुरक्षा में बड़ी चूक

32

विलमिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी पत्नी जिल बाइडन के साथ जब एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे, तब उनके काफिले में एक कार जा टकराई। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, टेलीविजन फुटेज में सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को टक्कर के बाद जो बाइडेन को उनकी कार तक ले जाते हुए दिखाया गया है। इस हादसे में काफिले में शामिल एक कार का बम्पर क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर ली थी।

किसी व्यक्ति को नहीं आई चोट

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यहां राष्ट्रपति जो बाइडेन के काफिले में फोर्ड कार ने एक चौराहे पर आगे बढ़ने की कोशिश और बाइडन के काफिले को टक्कर मारी है। इसके बाद बाइडन के सुरक्षा कर्मियों ने वाहन को हथियारों के साथ घेर लिया और चालक को अपने हाथ ऊपर करने का निर्देश दिया। इस वाहन दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.