Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

दमोह के कई स्थानों पर लगाया जाम, विरोध प्रदर्शन जारी

22

दमोह। बस चालकों की हड़ताल के चलते जानकारी के अभाव में सफर करने के लिए बस स्टैंड पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नया साल है, तेज ठंड भी है, कई मुसाफिर अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन उन्हें यहां आकर पता चला कि आज बसें नहीं चल रही हैं। लोग अन्य साधनों का उपयोग भी नही कर पा रहे क्योंकि आटो भी बंद हैं।

वाहनों की लाइन पेट्रोल डलवाने के लिए लगी कतार

पेट्रोल पंप पर सैकड़ों की संख्या में वाहनों की लाइन पेट्रोल डलवाने के लिए लगी है। चालक/परिचालक संघ के जिला अध्यक्ष गेंदालाल यादव ने बताया कि सरकार जो कानून लाई है वह हम चालकों की बहुत बड़ी परेशानी है। हम सभी चालक और परिचालक आज नव वर्ष 2024 के प्रथम दिन से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन से अगर आज सरकार हमारी सुनवाई नहीं करती है, तो आगे भी बसों व वाहन नहीं चलेंगी। सरकार को बिल वापस लेना चाहिए इसी के विरोध में आज चालक/परिचालक संघ ने विरोध किया है और वाहनों का संचालन बंद कर दिया है प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

बस स्टैंड पर सभी यात्री बसें खड़ी कर दी गई हैं

केंद्र सरकार के लाए गए यातायात कानून के विरोध में चालक/ परिचालक संघ ने सोमवार से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके चलते दमोह बस स्टैंड पर सभी यात्री बसें खड़ी कर दी गई हैं, जिससे आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इसके साथ ही यह आंदोलन उग्र होता जा रहा है। चालकों के द्वारा जगह, जगह जाम लगाया जा रहा है और आटो चालकों को भी वाहन चलाने से रोका जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.