Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...

पहले को छोड़कर दूसरे के साथ रहने लगी पत्नी, बदले की आग में पूर्व पति ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

33

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में महिला की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के पूर्व पति ने की थी। आरोपी को यह बात नागवार गुजर रही थी कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर एक अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी। इसलिए उसने कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। उसके बाद शव को एक बल्ली से बांध कर जंगल में ही नाले में फेंक दिया।

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि जिले के पुलिस थाना चिचोली में 14 फरवरी 2025 को फरियादी प्रीतम इवने ने रिपोर्ट की थी कि मेरी पत्नी इसवंती का शव एक लकड़ी की बल्ली से बंधा हुआ दिलीप उड़के के खेत के पास जामुनझिरी नाला ग्राम आमापठार के जंगल में पड़ा हुआ है। जिसके सिर पर गहरी चोट थी जिसमें से खून निकल रहा है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी मंयक तिवारी ने डॉग स्क्वाड, फोटोग्राफर तथा होशंगाबाद से एफएसएल अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही फरियादी एवं आस पास के लोगों से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतिका इसवंती की 17 वर्ष पूर्व ग्राम आमापाठार के मंगल सिंह धुर्वे से शादी हुई थी। करीब तीन साल पहले मृतिका अपने पति मंगल सिंह धुर्वे को छोड़कर अपने मायके ग्राम आदर्श पिपरिया चली गई। बाद में ग्राम आमापठार निवासी प्रीतम इवने के साथ दो साल से रह रही थी। इसी बात की रंजिश मृतिका के पूर्व पति मंगल सिंह धुर्वे रखे हुए था।

आरोपी ने मौका देखकर 13 फरवरी को शाम करीब 6 बजे जंगल में इसवंती को अकेले देखकर उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और शव को लकड़ी की बल्ली में बांध कर नाले में फेंक दिया। संदेही मंगल सिंह धुर्वे घटना दिनांक से फरार था। जिसकी तलाश में टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों में दबिश दी गई। संदेही मंगल सिंह धुर्वे 16 फरवरी को ग्राम खामापुर में मिला। संदेही मृतिका के पूर्व पति मंगलसिंह धुर्वे से पूछताछ की गई। जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी मंगल सिंह से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त की गई एवं उसे गिरफ्तार किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.