Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली मेट्रो में WWE, महिलाओं ने एक-दूसरे को मारे थप्पड़, खींचे बाल

35

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इसमें कोई डांस करता दिखता है, तो कुछ कपल्स आपत्तिजनक हरकतें कर देते हैं, तो कभी लड़ाई-झगड़े का ही वीडियो सामने आ जाता है। इन सब में सबसे ज्यादा छवि दिल्ली मेट्रो की ही खराब होती है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो से तीन महिलाओं का झुंड एक महिला पर टूट पड़ता है।

वीडियो में दिल्ली मेट्रो के कोच में काफी भीड़ नजर आती है। उसमें दो-तीन महिलाओं की एक महिला के साथ कुहासुनी हो जाती है। उसके बाद महिला को गुस्से में दूसरे थप्पड़ मार देती है। फिर क्या वह तीनों उसके बाल पकड़ खींचने लग जाती हैं। अकेली महिला भी हार मानने को तैयार नहीं होती। वह दोनों हाथों से दो महिलाओं के बाल पकड़ लेती है। यह सब देख कुछ लोग मनोरंजन का साधन समझ अपने-अपने मोबाइल के कैमरों में कैद करने की कोशिश करने लगते हैं। कुछ उन सभी को एक-दूसरे से बचाने की कोशिश में जुट जाते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन

काफी कोशिशों के बाद महिलाओं को सफलता मिलती है। वह उन सभी को शांत कर देती है। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर देते हैं। इस घटना का वीडियो देखकर कई लोगों का रिएक्शन सामने आया है। कुछ आलोचना तो कुछ मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पूरे ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा घटना दिल्ली मेट्रो में ही होती है। दूसरे ने लिखा कि इतना ड्रामा बिग बॉस के शो में भी नहीं होता है, जितना दिल्ली मेट्रो में हो जाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.