Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कोहरे से रेलवे की रफ्तार पर असर, एक दिन लेट आई वंदे भारत एक्सप्रेस, 20 घंटे देरी से चल रही अन्‍य ट्रेन

63

ग्वालियर। उत्तर भारत में छा रहे घने कोहरे के असर से ट्रेनों के संचालन पर खासा असर पड़ रहा है। ट्रेनों की चाल पूरी तरह से बिगड़ गई है। ट्रेनें 18 से 20 घंटों की देरी से चल रही हैं। इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेन भी शामिल है।

शनिवार को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस ग्वालियर स्टेशन पर पहुंची, तो यात्री हैरान रह गए क्योंकि यह ट्रेन शनिवार को संचालित नहीं होती है। बाद में पता चला कि यह शुक्रवार की ट्रेन है, जो एक दिन देरी से संचालित हो रही है। शुक्रवर को भोपाल से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 17:30 घंटे की देरी से रात 3:11 बजे स्टेशन पहुंची। वहीं वापसी में शनिवार की शाम 22:45 घंटे की देरी से यह ट्रेन 4:19 बजे ग्वालियर पहुंची।

शताब्दी एक्सप्रेस के देरी से संचालित होने के कारण लोग टिकट कैंसिल करा रहे हैं, जिसके कारण ट्रेन खाली चल रही है। इस 1200 सीटों की क्षमता वाली इस ट्रेन में सिर्फ 450 से 500 यात्री ही सफर कर रहे हैं। उधर शनिवार को ताज एक्सप्रेस को रद कर दिया गया, वहीं सचखंड, उत्कल और महाकौशल एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को सात से 20 घंटे के लिए रिशेड्यूल कर दिया गया। इसके चलते शनिवार को ये ट्रेनें ग्वालियर आई ही नहीं। इसके अलावा रविवार को गीता जयंती एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया गया है।

ये ट्रेनें हुईं लेट

  • झांसी की ओर से-शताब्दी एक्सप्रेस 4:29 घंटे
  • भोपाल एक्सप्रेस- 5:57 घंटे
  • चैन्नई राजधानी एक्सप्रेस- 3:36 घंटे
  • एपी एक्सप्रेस-11:59 घंटे
  • मुंबई राजधानी- 3:41 घंटे
  • गतिमान एक्सप्रेस- 1:31 घंटे
  • दुरंतो एक्सप्रेस- 5:06 घंटे
  • निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस- 4:35 घंटे
  • जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस- 4:30 घंटे
  • एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस- 13:40 घंटे
  • तमिलनाडु एक्सप्रेस- 4:37 घंटे
  • गोंडवाना एक्सप्रेस- 16:30 घंटे
  • सचखंड एक्सप्रेस- 17:18 घंटे
  • कर्नाटका एक्सप्रेस- 3:18 घंटे
  • एपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस- 8:00 घंटे
  • केरला एक्सप्रेस- 3:52 घंटे
  • मंगला एक्सप्रेस- 3:41 घंटे
  • पंजाब मेल- 9:56 घंटे
  • स्वर्ण जयंती- 2:07 घंटे
  • तेलंगाना एक्सप्रेस- 13:55 घंटे
  • पातालकोट एक्सप्रेस- 3:27 घंटे

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.