Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

उज्जैन: 7 दिन बाद पत्नी निकली लुटेरी दुल्हन, पति करवाता था नए-नए युवकों से शादी, ऐसे हुआ गैंग का पर्दाफाश

67

मध्य प्रदेश के उज्जैन के बड़नगर में पुलिस ने एक ऐसी गैंग का पर्दाफाश किया, जिसमें पति खुद अपनी पत्नी की शादी नए-नए युवकों से करवाता था. पति-पत्नी दोनों के साथ एक गैंग शामिल थी, जो महिला की शादी करवाता था. फिर शादी के बाद महिला लाखों रूपये और जेवरात लेकर ससुराल से भाग आती थी. इस गैंग का खुलासा भी पुलिस ने इस लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मिली शिकायत के चलते ही किया.

बड़नगर के भाट पचलाना थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम खरसोद में रहने वाले रतनलाल सेन के बेटे जितेंद्र की शादी नहीं हो रही थी. जितेंद्र के लिए कई रिश्ते देखे गए, लेकिन हर बार कोई न कोई अड़चन आ जाती थी. कुछ दिनों पहले रतनलाल खाचरोद में रहने वाली विष्णु बाई के संपर्क में आया था. उसने अपने बेटे की शादी न होने वाली परेशानी विष्णु बाई को बताई.

21 अगस्त को गायब हो गई थी दुल्हन

रतनलाल की बात सुनकर विष्णु बाई ने रतनलाल को नागदा में रहने वाली नेहा नाम की एक युवती के बारे में बताया, लेकिन नेहा के परिवार के लोगों को गरीब बताया और शादी के लिए डेढ़ लाख रुपए देने की बात कही. फिर नेहा और जितेंद्र की शादी 14 अगस्त को गांव के ही एक मंदिर में कराई गई थी. शुरुआत में तो सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जब 21 अगस्त की सुबह नेहा अचानक गायब हो गई तो सभी लोग घबरा गए. नेहा को खूब ढूंढ़ा गया. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बावजूद भी जब नई दुल्हन का कोई पता नहीं चल पाया तो इसकी रिपोर्ट थाना भाट पचलाना में दर्ज करवाने के साथ ही पुलिस को जितेंद्र ने शादी के नाम पर अपने परिवार के साथ ठगी होने की बात भी बताई.

लुटेरी दुल्हन की गैंग के सदस्य गिरफ्तार

भाट पचलाना थाना पुलिस ने जब इस पूरे मामले की जांच की तो लुटेरी दुल्हन और उससे जुड़ी गैंग का पर्दाफाश हो गया. लुटेरी दुल्हन का नाम नेहा नहीं बल्कि, पूजा निकला जो कि पहले से ही शादीशुदा थी. पुलिस ने उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से पुलिस ने 40 हजार रुपए नगदी और कुछ आभूषण जब्त किए हैं. भाटपचलाना थाना पुलिस ने नागदा की रहने वाली लुटेरी दुल्हन पूजा उर्फ नेहा, खाचरोद के रहने वाले रामचंद्र, विष्णु बाई और नागदा के ही रहने वाले जस्सू उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस लुटेरी दुल्हन के असली पति विनोद मालवीय और आशा बाई की तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.