Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

पति ने जताई चाय पीने की इच्छा, पत्नी ने कैंची से हमला कर फोड़ दी आंख

35

बड़ौत। सर्दी के मौसम में चाय की मांग सबसे अधिक होती है। हर कोई एक कप गर्म चाय पीना पसंद करता है। उत्तर प्रदेश से सामने आई एक घटना चाय प्रेमियों को हैरान कर देगी। बागपत में एक शख्स को अपनी पत्नी से चाय मांगने की भारी कीमत चुकानी पड़ गई। सुबह चाय मांगने पर शख्स की पत्नी ने आंखों में कैंची घोंप दी। घटना बुधवार (27 दिसंबर) को सामने आई।

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

पीड़ित की पहचान अंकित के रूप में हुई है। वह बागपत के बड़ौली रोड पर मकान नंबर 6 में रहता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अंकित ने अपनी पत्नी से चाय मांगी थी। जिस पर वह नाराज हो गई और आंखों में कैंची घोंप दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को मेरठ के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

3 साल पहले हुई थी शादी

अंकित की शादी करीब 3 साल पहले सूप गांव की रहने वाली महिला से हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे चीजें खराब होने लगी। पिछले डेढ़ साल से दंपति के बीच झगड़े होने लगे।

पत्नी ने आंखों में घोंप दिया चाकू

महिला ने पीड़ित पति की आंखों में कैंची से हमला कर दिया। जिसके बाद अंकित जमीन पर गिर पड़ा और काफी खून बहने लगा। शोर सुनकर उसकी भाभी मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। आरोपी महिला मौके से भाग गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.