Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

गाने में गालियों के साथ लिया महादेव का नाम, पुजारी संघ ने जताई आपत्ति, पीएम मोदी से की ये मांग

39

उज्जैन। यूट्यूब पर लांच किए गए सांग ‘गलत काम करे..’ में उपयोग किए गए महादेव के नाम के साथ उपयोग किए गए आपत्तिजनक और अपशब्दों को लेकर महाकाल पुजारी संघ ने आपत्ति जाहिर की है। पुजारियों ने इस गाने से महादेव का नाम हटाने के साथ ही इस पर बैन लगाने की मांग की है।

अखिल भारतीय पुजारी संघ के महासचिव और महाकाल मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म पर अश्लील टिप्पणियां की जा रही है। उन्होंने यह गाना लिखने वाले राइटर और सिंगर को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे तुरंत माफी मांगे। वरना विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

महेश शर्मा ने इस तरह के गाने और सामग्रियों पर रोक लगाने और ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कानून बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि सनातन धर्म का नाम अश्लीलता के साथ फिल्मों में दिखाने और भगवान का नाम अश्‍लील गानों में उपयोग करने पर उनका विरोध जारी रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.