Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Board Exam 2026: हादसे के बाद भी छात्रों ने नहीं मानी हार, शिक्षकों की मदद से दी बोर्ड परीक्षा, DC न... Pregnancy Safety Tips: प्रेग्नेंसी में सावधानी से कम होगा रिस्क, UNICEF और स्वास्थ्य विभाग की वर्कशॉ... Jharkhand News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, डीजीपी तदाशा मिश्रा से मांगा इस्तीफा Palamu Crime News: पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध स्प्रिट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार Maha Shivratri 2026: प्रदोष से निशिता काल तक महाशिवरात्रि की धूम, बाबा नगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव Balod Road Accident: बालोद-दल्लीराजहरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत Balodabazar Forest Division: 'जीरो आगजनी' का लक्ष्य, जंगलों को आग से बचाने के लिए बलौदाबाजार वनमंडल ... Chhattisgarh News: जमानत पर आए कैदी ने आंगनबाड़ी में महिला की जान ली, फिर खुद दी जान; बालोद में हड़क... Mainpat Mahotsav: मैनपाट महोत्सव सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता का प्रतीक- सीएम विष्णुदेव साय Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा के शहीदों को सीआरपीएफ ने दी श्रद्धांजलि, याद में नम हुईं आंखें

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी CPI, बृंदा करात ने दी यह दलील

24

, नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना रहा है और प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की जा चुकी है। देश की तमाम गणमान्य हस्तियों को इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए न्योता भेजा जा रहा है। वाम पंथी दल सीपीआई (एम) के नेताओं को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है, लेकिन पार्टी नेता बृंदा करात ने कहा है कि उनकी पार्टी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगी।

समाचार एजेंसी ANI से चर्चा करते हुए बृंदा करात ने कहा, ‘हमारी पार्टी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होगी। हम धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करते हैं, लेकिन वे (भाजपा) एक धार्मिक कार्यक्रम को राजनीति से जोड़ रहे हैं। यह है एक धार्मिक कार्यक्रम का राजनीतिकरण। यह सही नहीं है।’

#WATCH | Delhi: CPI(M) leader Brinda Karat says, “Our party will not attend the ‘Pran Pratishtha’ ceremony of Ram Temple in Ayodhya…We respect the religious beliefs but they are connecting a religious programme with politics…This is the politicization of a religious… pic.twitter.com/K7EoNZnhxL

— ANI (@ANI) December 26, 2023

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। समाज के हर क्षेत्र से हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ट्रस्ट ने सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.