Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इंदौर में होम लोन घोटाले में पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार सहित 10 को सजा

41

इंदौर। इंदौर प्रीमियम को-आपरेटिव बैंक में गृह ऋण घोटाले के मामले में विशेष न्यायालय ने पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार सहित 10 आरोपितों को एक-एक वर्ष की सजा सुनाई है। दरबार पर कोर्ट ने तीन हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

सजा भादवि की धारा 120 बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) (डी) और 13(2) के तहत सुनाई गई है। मामला वर्ष 2000 का है।

दरबार महू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। हालिया चुनाव में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था और निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए वे भाजपा की उषा ठाकुर से चुनाव हार गए थे।

कांग्रेस नेता दिनेश मल्हार पर इनाम घोषित

इंदौर में प्राणघातक हमला के आरोप में फरार कांग्रेस नेता दिनेश मल्हार व उसके साथियों पर पुलिस ने तीन-तीन हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। आरोपितों की संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। भाजपा विधायक मधु वर्मा के समर्थक अरविंद उर्फ सोनू खिल्लारी पर 13 दिसंबर को आरोपितों ने हमला किया था।

पूछताछ में ठग के बताए ठिकानों पर तलाशी

सुनार पंकज सोनी को हीरानगर थाने की पुलिस ने 26 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है। पंकज 20 से ज्यादा लोगों से करीब एक करोड़ के स्वर्ण आभूषण, नकदी लेकर फरार हुआ था। टीआइ पीएल शर्मा के मुताबिक पंकज ने पूछताछ में सराफा में सोना बेचना कबूला है। पुलिस उसके ठिकानों की तलाशी ले रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.