Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

नहीं थम रहे इजराइली सेना के हमले, गाजा में एक ही परिवार के 76 लोगों की मौत

20

राफाह: इजराइली सेना की ओर से गाजा में किए गए हवाई हमले में एक ही परिवार के 76 सदस्य मारे गए हैं। राहत एवं बचाव अभियान से जुड़े अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने फिर चेतावनी दी है कि गाजा में अब कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है और इजराइल के लगातार हमले लोगों को मानवीय सहायता पहुंचाने में बड़ी बाधाएं पैदा कर रहे हैं।

युद्ध बीते 12 सप्ताह से जारी 

गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता महमूद बासल ने कहा कि गाजा शहर में एक इमारत पर शुक्रवार का हमला इजराइल-हमास युद्ध के सबसे घातक हमलों में से एक था। यह युद्ध बीते 12 सप्ताह से जारी है।  महमूद बासल ने इस हमले में मारे गए लोगों के नामों की एक आंशिक सूची प्रदान की जिसमें अल-मुगराबी परिवार के 16 घरों के मुखिया भी शामिल हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के एक अनुभवी कर्मचारी इस्साम अल-मुगराबी, उनकी पत्नी और उनके पांच बच्चे शामिल हैं।

अब तक 20 हजार नागरिकों की मौत

चरमपंथी समूह हमास को खत्म करने के लिए गाजा में इजराइल की ओर से शुरू किए गए युद्ध में अब तक 20,000 से अधिक फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। गाजा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस बीच, इजराइल ने गाजा में हमले और तेज कर दिए हैं तथा लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा गया है। गाजा में होने वाली मौतें युद्ध से पहले की इस क्षेत्र की आबादी का लगभग एक प्रतिशत हैं। इजराइल का हवाई और जमीनी आक्रमण हाल के इतिहास में सबसे विनाशकारी सैन्य अभियानों में से एक रहा है, जिसके परिणामस्वरूप गाजा की 23 लाख की आबादी में से 85 प्रतिशत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 

इजराइल ने जारी लड़ाई रखने का संकलप लिया

संयुक्त राष्ट्र और अन्य एजेंसियों की ओर से बृहस्पतिवार को जारी की गई एक रिपोर्ट के अनुसार गाजा में पांच लाख से अधिक लोगों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। इजराइल में सात अक्टूबर के हमले में हमास ने करीब 1200 लोगों की हत्या करने के अलावा लगभग 240 लोगों का अपहरण कर लिया था। इजराइल ने तब तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया है जब तक कि हमास को गाजा में नष्ट और सत्ता से हटा नहीं दिया जाता तथा सभी बंधकों को मुक्त नहीं करा लिया जाता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.