Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अयोध्या में श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले हुआ ट्रायल, एयरक्राफ्ट रनवे पर उतरा

58

नई दिल्ली।  अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। 17 जनवरी से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। उससे पहले प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए समय अवधि तय की गई है। इस बीच श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले ट्रायल रन हुआ। एयरक्राफ्ट की रनवे पर सफल लैंडिंग कराई गई।

30 दिसंबर को होगा एयरपोर्ट का उद्घाटन

अयोध्या में जल्द ही हवाई सेवा शुरू होगी। श्रीराम इंटरनेशनल हवाई अड्डे का उद्घाटन 30 दिसंबर को होगा। इस दिन दिल्ली से पहली उड़ान इस एयरपोर्ट पर उतरेगी। व्यवस्थाओं को जांचने के लिए शुक्रवार (22 दिसंबर) को ट्रायल किया गया। हवाई पट्टी पर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग कराई गई।

1.20 मिनट में दिल्ली से अयोध्या पहुंच जाएंगे

पहले चरण में इंडिगो एयरलाइंस दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ान शुरू करने वाली है। बता दें इंडिगो अयोध्या एयरपोर्ट से संचालित होने वाली पहली एयरलाइन होगी। फ्लाइट के जरिए 1.20 मिनट में दिल्ली से अयोध्या की दूरी तय होगी।

विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी

अयोध्या में आवागमन सुलभ की कवायद चल रही है। यहां विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस रेलवे स्टेशन की सौगात मिलेगी। स्टेशन के पहले फेज का काम पूरा हो चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.